प्रदेश में उमस भरी गर्मी, कल से जयपुर सहित कई जिलों में फिर आंधी-बारिश के आसार

श्रीगंगानगर 46.4 डिग्री के साथ रहा देश में सबसे गर्म

जयपुर सहित अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी का असर। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को देश में सबसे गर्म।

जयपुर। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ है। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को देश में सबसे गर्म रहा। श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 46.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया जो कि राजस्थान ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा पिलानी और चूरू में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया। जयपुर में अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। इस बीच मंगलवार को अलवर में शाम को मौसम बदला और रेत का बवंडर आया जिससे चारों ओर अंधेरा छा गया।

इसके साथ ही यहां बारिश भी हुई। वहीं इससे पहले अलवर में सोमवार शाम को भी तूफानी बारिश के कारण एक मकान की दीवार ढह गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में आगामी दो दिन तापमान 44 से 46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। वहीं एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में 11 जून से फिर आंधी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके असर से 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी