पीएम मोदी के कार्यकाल की दीर्घायु के लिए सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ

पीएम मोदी के गौरवशाली कार्यकाल के लिए प्रार्थना

पीएम मोदी के कार्यकाल की दीर्घायु के लिए सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में जयपुर के खोले के हनुमानजी मंदिर में विशेष सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ आयोजित हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक आरती कर देश की समृद्धि, सुरक्षा और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए मंगलकामना की।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के इतिहास में लंबे और गौरवशाली कार्यकाल के अवसर पर आदर्श नगर मंडल, सूरजपुर मंडल और गालब नगर मंडल की ओर से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने भाग लेकर सामूहिक रूप से पाठ का श्रवण एवं वाचन किया।

इस अवसर पर खोले के हनुमानजी मंदिर में विशेष आरती का आयोजन भी किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक आरती कर भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमानजी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने राष्ट्र की समृद्धि, सुरक्षा और निरंतर प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ कार्यकाल की प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सभी ने विकसित भारत के संकल्प सहित राष्ट्र की उन्नति और ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस स्टेडियम में निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब परोसने के लगे आरोप, खेल परिषद ने दिखाई सख्ती एसएमएस स्टेडियम में निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब परोसने के लगे आरोप, खेल परिषद ने दिखाई सख्ती
सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब और बीयर परोसे जाने का मामला सामने आने के...
हाईकोर्ट की नई व्यवस्था : बार-बार तारीख लेने की प्रवृत्ति पर लगेगा अंकुश, अब हर मुकदमे में गिने जाएंगे स्थगन
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: इथेनॉल मिले पेट्रोल पर हटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें ताजा भाव
एसएमएस अस्पताल में मोबाइल चोर गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद
फिर गिरा रूपया, 25 पैसे की गिरावट के साथ 95.52 प्रति डॉलर पर खुला
तकनीकी खराबी से जयपुर-इंदौर फ्लाइट लेट : यात्री परेशान, अन्य उड़ानें भी प्रभावित
फीफा वर्ल्ड कप : 48 टीमें, 104 मैच और 39 दिन का रोमांच