महापौर चुनाव : कांग्रेस से सुनीता गुप्ता ने भरा नामांकन, भाजपा से सुनील कोठारी मैदान में
सुनीता मेठी तथा दशरथ अटल ने भी किया नामांकन
जयपुर। नगर निगम जयपुर महापौर पद के लिए शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई। भाजपा की ओर से सुनील कोठारी ने नामांकन दाखिल किया, जबकि कांग्रेस की ओर से सुनीता गुप्ता मावर ने नामांकन किया। इसके साथ ही पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को चुनाव में मात देने वाली सुनीता मेठी तथा दशरथ अटल ने भी नामांकन किया है।
सुनीता गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वह चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई पार्षद उनके संपर्क में हैं और वह भाजपा का घमंड तोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पूरी तरह एकजुटता होने की बात कही। इसी बीच कांग्रेस के भरत मेघवाल भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे, लेकिन वह नामांकन दाखिल नहीं कर पाए।
भाजपा प्रत्याशी सुनील कोठारी ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

Comment List