सूरज का फिर चढ़ा पारा : बाड़मेर-जैसलमेर में 45 डिग्री के पार, फिर आंधी-बारिश के आसार

कुछ भागों में दिन और रात दोनों समय में हीटवेव

सूरज का फिर चढ़ा पारा : बाड़मेर-जैसलमेर में 45 डिग्री के पार, फिर आंधी-बारिश के आसार
राज्य में बीते कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ गया। ऐसे में गर्मी का असर फिर से बढ़ गया है। राज्य के पश्चिमी जिलों में तापमान 45 डिग्री या उसके पार पहुंच गया। बाड़मेर में सर्वाधिक 45.7 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड।

जयपुर। राज्य में बीते कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ गया है। ऐसे में गर्मी का असर फिर से बढ़ गया है। राज्य के पश्चिमी जिलों में तापमान 45 डिग्री या उसके पार पहुंच गया है। शनिवार को बाड़मेर में सर्वाधिक 45.7 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में 45 डिग्री तापमान रहा। जयपुर में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार 11 मई से प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

इसके असर से 11 और 12 मई को बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में दिन और रात दोनों समय में हीटवेव का असर रहेगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस