पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा-2026 : 84 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, 65 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा-2026 : 84 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, 65 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा जयपुर के 84 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 26,427 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से करीब 65 प्रतिशत ने परीक्षा दी। सुरक्षा, उड़नदस्तों, निरीक्षण और यातायात सहित सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहीं। सुबह 10 बजे प्रवेश बंद होने के बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शुक्रवार को जयपुर जिले के 84 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की थीं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 51 राजकीय एवं 33 निजी परीक्षा केंद्र शामिल रहे। परीक्षा में 26,427 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से लगभग 65 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि शेष अनुपस्थित रहे।

अभ्यर्थियों को सुबह 9:00 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। निर्धारित निर्देशों के अनुसार परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व सुबह 10:00 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। उड़नदस्तों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

15 घंटे बाद भी ठीक नहीं हुआ इंडिगो का विमान, उदयपुर फ्लाइट रद्द 15 घंटे बाद भी ठीक नहीं हुआ इंडिगो का विमान, उदयपुर फ्लाइट रद्द
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के एटीआर-72 विमान की तकनीकी खराबी 15 घंटे बाद भी दूर नहीं हो सकी। बुधवार शाम...
निर्दलीयों को भा रहे अलमारी, सेब, गुब्बारा  जैसे चिह्न : अलमारी से खुलेंगे चुनावी राज, बांसुरी बजाएगी किस्मत
जालंधर की मैट्रेस फैक्ट्री में लगी भीषण आग: धुएं का गुबार छाया, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, बुझाने का प्रयास जारी
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ने की अमेरिकी अदालत से रहम की अपील: आरोपों को खारिज करने का किया अनुरोध, जानें किस आधार पर मिल सकती है राहत?
श्री कृष्ण जन्माष्टमी कल : सभी कृष्ण मंदिरों में तैयारियां जोरों पर, गोविन्द देव जी मंदिर में मनोरम सजावट
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में भूकंप के हल्के झटके महसूस, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में मौसम बिगड़ा, वडोदरा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट