राजस्थान में एएनटीएफ का तस्करों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक : 24 घंटे में 6 बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ की अफीम सहित करोड़ों का नशा बरामद

मांडवा, उदयपुर की पहाड़ियों में ऑपरेशन अंत: स्फोट

राजस्थान में एएनटीएफ का तस्करों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक : 24 घंटे में 6 बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ की अफीम सहित करोड़ों का नशा बरामद
एएनटीएफ ने नशे के खिलाफ में 6 बड़ी कार्रवाइयों से तस्करी नेटवर्क की कमर तोड़ दी। 100 करोड़ की अफीम फसल, जालोर में एमडी फैक्ट्री, जोधपुर-बाड़मेर में मादक पदार्थ जब्त। कई आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद। आईजी विकास कुमार ने कहा—अभियान निर्णायक चरण में, तस्करों पर शिकंजा जारी रहेगा।

जयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक ही दिन में 6 बड़ी कार्रवाइयां कर तस्करी नेटवर्क  को तगड़ा झटका दिया है। उदयपुर की पहाड़ियों से लेकर जालोर की एमडी फैक्ट्री और बाड़मेर तक चले ऑपरेशनों में मादक पदार्थ जब्त किए गए।

मांडवा, उदयपुर की पहाड़ियों मेंपरेशन अंत: स्फोट

एएनटीएफ को उदयपुर क्षेत्र की ओर शिफ्ट होने की सूचना के पर कार्रवाई की हैं। भनक लगते ही तस्करों ने करीब 30 बीघा में खड़ी अफीम की फसल काट दी। टीम ने 20 बीघा जमीन पर खड़ी अफीम बरामद कर ली। बरामद फसल की अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

ऑपरेशन विषसर्जन बागौड़ा, जालोर

Read More लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह : चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण का निर्णायक अभियान

इधर जालोर जिले में एएनटीएफ ने कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। फैक्ट्री में हर 10 दिन में करीब 10 किलो एमडी तैयार की जा रही थी। अब तक लगभग 15 करोड़ रुपये की एमडी बाजार में खपाई जा चुकी थी। मौके से 15 करोड़ रुपए मूल्य का कच्चा माल और बड़ी मात्रा में केमिकल बरामद किया गया।  जेल में बंद रमेश के बाद ओमप्रकाश ने नेटवर्क संभाला और गुजरात के केमिकल सप्लायरों से संपर्क  स्थापित किया।

Read More विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र

बिलाड़ा, जोधपुर

Read More आदर्श नगर मंडल द्वारा जनता कॉलोनी जनता पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बिलाड़ा थाना क्षेत्र में 254.62 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया गया। साथ ही एक कार भी जब्त की गई। जब्त माल की कीमत करीब 39 लाख रुपए बताइ गई है।

मकराना, डीडवाना-कुचामन

मकराना क्षेत्र में 1.220 किलो गांजा और 5.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों से अर्जित 2 लाख आठ हजार 400 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जिसकी कुल कीमत करीब 1.75 लाख रुपए है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

चंदेरिया, चित्तौड़गढ़

चंदेरिया थाना क्षेत्र में 2 किलो 350 ग्राम अफीम बरामद की गई। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त माल की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।

सदर बाड़मेर, बाड़मेर

सदर बाड़मेर क्षेत्र में 99 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई। जब्त माल की कीमत करीब 3 लाख रुपये है।  एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया

नशा तस्करों के नेटवर्क में हड़कंप

एएनटीएफ की इन छह कार्रवाइयों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान अब निर्णायक चरण में है। पहाड़ी इलाकों में अवैध खेती, सिंथेटिक ड्रग्स की फैक्ट्री और अंतरजिला नेटवर्क - हर स्तर पर सख्त निगरानी की जा रही है। आने वाले समय में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

- विकास कुमार आईजी एएनटीएफ राजस्थान

Tags: smugglers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश