महावीर कैंसर अस्पताल में सर्वाइवर्स सम्मान समारोह : कैंसर से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल और मानसिक शांति आवश्यक, राधाकृष्णन ने कहा- केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान

महावीर कैंसर अस्पताल में सर्वाइवर्स सम्मान समारोह : कैंसर से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल और मानसिक शांति आवश्यक, राधाकृष्णन ने कहा- केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पंजाब से आ रहे प्रदूषित पानी को गंगानगर-हनुमानगढ़ में बढ़ते कैंसर मामलों का कारण बताया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अर्ली डिटेक्शन, स्वच्छ जल और मानसिक शांति पर जोर दिया। केंद्र सरकार ग्रामीण इलाज, डे-केयर सेंटर और सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पर तेजी से काम कर रही है।

जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल द्वारा आयोजित 23वें कैंसर सर्वाइवर डे कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पंजाब से आने वाले पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब की फैक्ट्रियों का केमिकल इस पानी के जरिए रहा है, जो नुकसानदायक प्रतीत होता है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी कारण गंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्रों में कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। राज्यपाल ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पंजाब के राज्यपाल को पत्र भी लिखा है, जिसे संबंधित मंत्री तक भेजा गया है।

वहीं उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यपाल की बात का समर्थन करते हुए कहा कि कैंसर से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल और मानसिक शांति बेहद आवश्यक है। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन दिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए अर्ली डिटेक्शन सबसे अहम कड़ी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में 450 से अधिक डे-केयर सेंटर संचालित हो चुके हैं और एंटी-कैंसर दवाओं को आयुष्मान आरोग्य योजना से जोड़ा जा रहा है। साथ ही फरवरी से सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किए जाने की जानकारी दी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीकों के कारण अब कैंसर पर जीत संभव हो रही है और टीबी मुक्त राजस्थान की तर्ज पर कैंसर मुक्त राजस्थान का लक्ष्य तय किया जाना चाहिए।

Tags: Hospital

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे ने की केन्द्र सरकार की आलोचना : कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जनता को राहत नहीं दे रही सरकार खड़गे ने की केन्द्र सरकार की आलोचना : कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जनता को राहत नहीं दे रही सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कच्चा तेल 2014...
आईपीएल-2026 : जीटी के खिलाफ क्वालिफायर मैच, आरसीबी पर होगा अपना खिताब बचाने का दबाव
घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश
आम आदमी की जेब पर गैस अटैक : दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम, जानें किनती पहुंची कीमत
हनी ट्रैप मामले में फरार महिला गिरफ्तार, जिम ट्रेनिंग के बहाने युवक को फंसा मांगे 15 लाख 
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं