शपथ ग्रहण समारोह : उपमुख्यमंत्री ने दिलाई फोर्टी वुमन विंग- यूथ विंग को शपथ, दिया कुमारी ने कहा- उद्योग नीतियों में सुधार जारी

औद्योगिक क्षेत्र में विकसित प्रदेश के तौर पर स्थापित करेंगे

शपथ ग्रहण समारोह : उपमुख्यमंत्री ने दिलाई फोर्टी वुमन विंग- यूथ विंग को शपथ, दिया कुमारी ने कहा- उद्योग नीतियों में सुधार जारी
फोर्टी की वूमन और यूथ विंग की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नीलम मित्तल, सुनील अग्रवाल और अभिषेक गोयल सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सरकार उद्योगपतियों के सुझावों पर नीतियां सुधार रही और राजस्थान को जल्द आर्थिक व औद्योगिक रूप से विकसित राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही।

जयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने अपनी दो प्रमुख शाखाओं वूमन और यूथ विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। दोनों शाखाओं की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वूमन विंग की प्रेसिडेंट नीलम मित्तल और यूथ विंग के प्रेसिडेंट सुनील अग्रवाल, सेक्रेटरी अभिषेक गोयल के साथ दोनों विंग की एग्जीक्यूटिव कमेटी को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर फोर्टी मुख्य शाखा अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील, संरक्षक आईसी अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, पीडी गोयल भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में दिया कुमारी ने वुमन विंग और युथ विंग की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि फोर्टी प्रदेश का शीर्ष उद्यमी संगठन है। प्रदेश के बजट और विकास के लिए नीति निर्धारण में सरकार फोर्टी के सुझावों को पर गंभीरता से विचार करती है। उनकी सरकार ने प्रदेश के उद्योगपतियों के सुझावों पर ही 20 से ज्यादा नीतियों में संशोधन कर उन्हें ज्यादा प्रभावशाली बनाया गया है, जिसका परिणाम भी नजर रहा है हम राजस्थान को जल्दी ही आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्र में विकसित प्रदेश के तौर पर स्थापित करेंगे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित