पेंसिल स्केच प्रदर्शनी में दिखी वरिष्ठ कलाकार प्रताप कुमार भाटिया की प्रतिभा

पक्षियों व बाघ के स्केच बनाकर वन्यजीव संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश

पेंसिल स्केच प्रदर्शनी में दिखी वरिष्ठ कलाकार प्रताप कुमार भाटिया की प्रतिभा
जिस उम्र में अधिकांश लोग एक निष्क्रिय जीवनशैली के साथ एक निराशा भरा जीवन जीते हैं, प्रताप कुमार भाटिया ने उम्र के उस पड़ाव में पेंसिल स्केच बनाने की एक बिल्कुल नई विधा का हाथ थामकर एक अलग पहचान बनाई।

जयपुर। जिस उम्र में अधिकांश लोग एक निष्क्रिय जीवनशैली के साथ एक निराशा भरा जीवन जीते हैं, प्रताप कुमार भाटिया ने उम्र के उस पड़ाव में पेंसिल स्केच बनाने की एक बिल्कुल नई विधा का हाथ थामकर एक अलग पहचान बनाई है। 78 वर्षीय कलाकार प्रताप कुमार भाटिया की पेंसिल स्केच प्रदर्शनी शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र की सुकृति कला दीर्घा में प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि विधायक कालीचरण सराफ ने प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान जवाहर कला केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक गोपाल बिरदा भी रहे। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया व भाटिया की कला की सराहना की।

दिनभर बड़ी संख्या में कला रसिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भाटिया ने प्रदर्शनी में करीब 100 पेंसिल स्केच प्रदर्शित किए हैं। उन्होंने प्रदर्शनी में गणेश जी, भगवान शिव, विभिन्न प्रसिद्ध मंदिर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, धर्मेंन्द्र, गायिका आशा भोंसले, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सहित देश के विभिन्न स्टेच्यू, वाद्य यंत्र, ज्वैलरी आदि को बारीकियों के साथ अपने स्केचेस में उकेरा है। इसके साथ लगभग विलुप्त हो चुके पक्षियों व बाघ के स्केच बनाकर वन्यजीव संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा