जयपुर की पांच नर्सरियों में 7.15 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य तय : शहर की पांच प्रमुख नर्सरियों को जिम्मेदारी, योजनाओं के तहत चरणबद्ध तरीके से होगा पौधों का वितरण
अन्य पौधों की कीमत 6 रुपए से लेकर 75 रुपए तक निर्धारित की गई
जयपुर। शहर को हराभरा बनाने के लिए इस वर्ष एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जयपुर सिटी रेंज द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए कुल 7 लाख 15 हजार पौधों के वितरण की योजना तैयार की गई है। इस अभियान के तहत शहर की पांच प्रमुख नर्सरियों सचिवालय, स्मृतिवन, मानसरोवर, बालाजी और जवाहर नगर को अलग-अलग लक्ष्य सौंपे गए हैं। सचिवालय नर्सरी को सबसे अधिक 1.90 लाख पौधों का लक्ष्य दिया गया है, जबकि स्मृतिवन नर्सरी को 1.65 लाख पौधे वितरित करने की जिम्मेदारी मिली है।
मानसरोवर और बालाजी नर्सरी को 1.30-1.30 लाख पौधों का लक्ष्य दिया गया है, वहीं जवाहर नगर नर्सरी 1 लाख पौधों का वितरण करेगी। यह वितरण विभिन्न योजनाओं जैसे TOFR, RFBP, TALL और हरियालो राजस्थान के तहत किया जाएगा। जयपुर सिटी रेंज के रेंजर सुनील चौधरी ने बताया कि पौधों की दर भी श्रेणीवार तय की गई है, जिसमें कांटेदार प्रजातियों के पौधे 5 रुपए प्रति पौधा उपलब्ध होंगे, जबकि ऊंचाई और आयु के अनुसार अन्य पौधों की कीमत 6 रुपए से लेकर 75 रुपए तक निर्धारित की गई है।

Comment List