टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान : राजस्थान में 35.86 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 49 हजार मरीज मिले

7 अगस्त तक प्रदेश में विशेष अभियान

टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान : राजस्थान में 35.86 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 49 हजार मरीज मिले
टीबी मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान में राजस्थान में 35.86 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर 49,703 टीबी मरीजों की पहचान की गई। 9,949 आयुष्मान आरोग्य शिविरों में जांच हुई। 14 जुलाई से शुरू राज्य स्तरीय विशेष अभियान के तहत अब तक 28.91 लाख लोगों की घर-घर स्क्रीनिंग हो चुकी है, जो 7 अगस्त तक जारी रहेगी।

जयपुर। टीबी मुक्त भारत संकल्प के तहत 24 मार्च से 5 जुलाई तक संचालित टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान में प्रदेश में 35.86 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग हुई है, जिसमें से 49 हजार 703 टीबी मरीज मिले हैं। प्रदेशभर में 9949 आयुष्मान आरोग्य शिविरों में यह स्क्रीनिंग हुई।
 जांच सुनिश्चित करने के लिए 31.91 लाख चेस्ट एक्स रे तथा 2.31 लाख जांचें की गईं। इनमें 13461 ऐसे मरीज भी शामिल थे, जिनमें टीबी के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं थे लेकिन सक्रिय जांच से उनकी पहचान हुई।

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि 15.64 लाख संवेदनशील व्यक्तियों का चेस्ट एक्स रे कवरेज सुनिश्चित किया गया, जबकि 28,473 मरीजों का डिफरेंशिएटेड टीबी केयर के तहत चिकित्सकीय आंकलन किया गया। संक्रमण की रोकथाम के लिए 23436 घरेलू संपकार्ें को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट दिया गया। 2,795 नए निक्षय मित्र जुड़े तथा उनके सहयोग से 51695 फूड बास्केट टीबी मरीजों तक पहुंचाई गईं। अभियान के दौरान 7,997 विद्यालयों, 1597 महाविद्यालयों, 38970 स्वयंसेवकों तथा 13670 जनप्रतिनिधियों ने जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। वर्ष 2025 में प्रदेश की 6547 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई है।

7 अगस्त तक प्रदेश में विशेष अभियान
प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि 14 जुलाई से राज्य विशिष्ट सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान प्रारम्भ किया गया है। सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान के तहत अब तक 28.91 लाख से अधिक व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उच्च जोखिम वाले परिवारों, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों, मधुमेह एवं एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों, पूर्व टीबी रोगियों, कुपोषित व्यक्तियों, प्रवासी श्रमिकों, आदिवासी क्षेत्रों, खनन एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों, जेलों तथा शहरी मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जा रहा है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू
प्राथमिकता के आधार पर अति-खतरनाक व इमरजेंसी पॉइंट्स पर कार्य शुरू।
जंतर-मंतर मामले में SC सख्त, दिल्ली पुलिस से पूछा- क्या प्रदर्शन का जवाब सिर्फ लाठीचार्ज है?
लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज
टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित