टेक एनर्जीया इंडस्ट्री समिट-2026 का आयोजन : वक्ताओं ने उद्योग और तकनीक के भविष्य पर विचार किए साझा, उत्पादों और सेवाओं का किया प्रदर्शन

स्मार्ट ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की

टेक एनर्जीया इंडस्ट्री समिट-2026 का आयोजन : वक्ताओं ने उद्योग और तकनीक के भविष्य पर विचार किए साझा, उत्पादों और सेवाओं का किया प्रदर्शन

यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट द्वारा आरआईसी में टेक एनर्जीया इंडस्ट्री समिट-2026 आयोजित हुई। समिट में इंडस्ट्री 5.0, नेट-जीरो पहल, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और स्मार्ट ग्रिड जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। 25 से अधिक वक्ताओं ने भाग लिया, जबकि 20 से ज्यादा कंपनियों ने अपने उत्पादों का लाइव प्रदर्शन किया। छात्रों के लिए पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड मैनेजमेंट जयपुर की ओर से टेक एनर्जीया इंडस्ट्री समिट-2026 का आयोजन आरआईसी में हुआ। समिट का उद्देश्य तकनीक, उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर भारत को 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में चर्चा और सहयोग को बढ़ावा देना रहा। समिट में मैन्युफैक्चरिंग में नई प्रगति, इण्डस्ट्रीज 5.0 और मानव केन्द्रित सिस्टम, नेट जीरो पहल, ऊर्जा और सस्टेनेबिलिटी, सिलिकॉन ब्लूप्रिंट, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा स्मार्ट ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में 25 से अधिक विशेषज्ञ वक्ताओं ने पैनल चर्चाओं में भाग लेकर उद्योग और तकनीक के भविष्य पर अपने विचार साझा किए। समिट के दौरान कोर इंजीनियरिंग क्षेत्र की 20 से अधिक प्रमुख कंपनियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं का लाइव प्रदर्शन भी किया। साथ ही जयपुर के विभिन्न कॉलेजों से आए छात्रों के लिए पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Tags: summit

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लेबर कोर्ट के नाम पर मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है भाजपा: श्रीमाली लेबर कोर्ट के नाम पर मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है भाजपा: श्रीमाली
पीसीसी मुख्यालय में आयोजित इंटक के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशाध्यक्ष जगदीश श्रीमाली ने भाजपा सरकार की नीतियों को मजदूर...
गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के जयपुर में प्रदर्शन
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
ईंधन संकट: श्रीलंका में आपूर्ति बाधाओं के बीच अनिवार्य क्यूआर कोड व्यवस्था लागू, साप्ताहिक ईंधन कोटा भी निर्धारित
चाबहार बंदरगाह परियोजना पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार : इसका अदृश्य होना सरकार की कूटनीति के लिए और बड़ा झटका, जयराम रमेश ने किया सवाल- क्या भारत अब भी इस परियोजना में शामिल है
हिन्दू धर्म पर राजनीति कर रहे कुछ लोग : भारत की पहचान सेक्युलर देश की, अय्यर ने कहा- संविधान सभी धर्मों को देता है बराबरी
ईरान के 'खारग द्वीप' पर अमेरिका ने किया हमला: फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत