कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य, हरिद्वार साबरमती एक्सप्रेस का बदला मार्ग

नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव

कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य, हरिद्वार साबरमती एक्सप्रेस का बदला मार्ग

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा। जिसके कारण हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा भी मार्ग परिवर्तित रहेगी।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा भी मार्ग परिवर्तित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा जो 5 मई को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा के स्थान पर जयपुर-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 12 मई को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सर्जिकल स्ट्राइक: पौने दो लाख फर्जी लाभार्थियों पर बड़ा प्रहार: नाम कटे खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सर्जिकल स्ट्राइक: पौने दो लाख फर्जी लाभार्थियों पर बड़ा प्रहार: नाम कटे
कोटा जिले में करीब 1 लाख 70 हजार अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाए ।
वार्ड चार में गंदगी से लोग परेशान : नालियों की सफाई नहीं, खाली प्लॉट में जमा गंदा पानी, मच्छरों का प्रकोप
चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
गर्मी के तेवर हुए तीखे, जयपुर समेत कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट
ईरानी स्पीकर ग़ालिबाफ़ का बड़ा बयान : अगर उन्होंने जरा सी गलती की तो हम करारा...', नाकेबंदी और संघर्ष-विराम का उल्लंघन करके  भ्रम में जी रहे ट्रंप
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी रिज़वान गिरफ्तार, गोलीबारी कर भागने की कोशिश नाकाम
कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य, हरिद्वार साबरमती एक्सप्रेस का बदला मार्ग