बंदरों के आतंक ने छीनी परिवार की खुशियां, महिला की छत से गिरकर मौत

पति गजेंद्र मल्होत्रा होमगार्ड में सिपाही

बंदरों के आतंक ने छीनी परिवार की खुशियां, महिला की छत से गिरकर मौत
रामगंज थाना क्षेत्र के हिदा की मोरी में छत पर कपड़े सुखाने गई 42 वर्षीय महिला बंदरों के झुंड से बचने के प्रयास में संतुलन खो बैठी और दो मंजिला मकान से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जयपुर। रामगंज थाना क्षेत्र स्थित हिदा की मोरी के मंडी खटीकान इलाके में बुधवार सुबह बंदरों के आतंक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। छत पर कपड़े सुखाने गई 42 वर्षीय महिला बंदरों के झुंड के हमले से बचने के प्रयास में संतुलन खो बैठी और दो मंजिला मकान से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतका की पहचान सुशीला (42) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह नहाने के बाद अपने दो मंजिला मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान छत पर घूम रहे बंदरों के झुंड ने उसकी ओर दौड़ लगा दी। बंदरों से बचने के लिए वह घबराकर पीछे हटी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दीवार से टकराई और छत से नीचे सड़क पर जा गिरी। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सुशीला सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने बताया कि सुशीला के पति गजेंद्र मल्होत्रा होमगार्ड में सिपाही हैं। वह नगर निगम में कार्यरत है, जो घटना से कुछ ही देर पहले ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे। दंपती के दो बच्चे हैं, जो स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार के अनुसार यह दूसरा बड़ा सदमा है। करीब एक माह पहले ही गजेंद्र के पिता का निधन हुआ था। परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब सुशीला की असमय मौत ने पूरे घर को गहरे शोक में डुबो दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात
जयपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक। मौसमी बीमारियों की रोकथाम,...
लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिका-ईरान युद्ध पर 37.5 अरब डॉलर खर्च, रक्षा मंत्री ने मांगा 87.6 अरब डॉलर का नया आपात बजट
नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा
भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज, 7 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
फोर्टी ने सूडान के साथ किया 482 करोड़ का एमओयू साइन, सूडानी दल ने राजस्थान के उद्यमियों को व्यापार के लिए किया आमंत्रित