जवाहर कला केंद्र में उकेरे जाएंगे विभाजन के दर्द के रंग, कलाकारों ने की सजीव चित्रांकन

कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का संयोजन डॉ. प्रेम सिंह चारण द्वारा किया जा रहा

जवाहर कला केंद्र में उकेरे जाएंगे विभाजन के दर्द के रंग, कलाकारों ने की सजीव चित्रांकन
आजादी के जश्न के बीच जयपुर में विभाजन की त्रासदी को कला के जरिए जीवंत किया जा रहा। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से जवाहर कला केंद्र में 10 से 12 अगस्त तक चित्रकला कार्यशाला आयोजित। वरिष्ठ और युवा कलाकार विभाजन की पीड़ा को कैनवास पर उकेर रहे।

जयपुर। आजादी के जश्न के बीच जयपुर में एक अलग ही तस्वीर उभर रही है। यहां कैनवास पर रंगों से इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्याय की भावनाओं को उकेरा जा रहा है। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा 'हर घर तिरंगा' एवं 'विभाजन विभीषिका' कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 10 से 12 अगस्त तक जवाहर कला केंद्र में चित्रकला कार्यशाला का आयोजन हो रहा है।

कार्यक्रम में डॉ. नाथूलाल वर्मा, प्रोफेसर तनुजा सिंह, राजेंद्र प्रसाद, डॉ. प्रेम सिंह चारण सहित कई वरिष्ठ कलाकारों के साथ नंदिनी सुथार, शिवानी भादुरिया, श्रीकांत गोस्वामी, सौरभ यादव जैसे उभरते युवा कलाकारों ने विभाजन की त्रासदी को कैनवास पर जीवंत करते हुए मौके पर ही सजीव चित्रांकन किया। इन कलाकृतियों की प्रदर्शनी 13 से 16 अगस्त तक सुकृति एवं सुरेख कला दीर्घा में आम जनता के अवलोकन के लिए निशुल्क लगाई जाएगी। कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का संयोजन डॉ. प्रेम सिंह चारण द्वारा किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
निकाय चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा रहा। चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद समेत 9 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशी...
SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं
करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना