बिज़नेस को 'ग्रो एंड स्केल' करेंगी राजस्थान की बेटियां, प्रदेश की 14 महिला उद्यमी सम्मानित

जयपुर के कंस्टीट्यूशन क्लब में एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बिज़नेस को 'ग्रो एंड स्केल' करेंगी राजस्थान की बेटियां, प्रदेश की 14 महिला उद्यमी सम्मानित
राजस्थान में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की गई है। समारोह में सबसे मुख्य आकर्षण राशी चौधरी रहीं, जिन्हें इस कार्यक्रम के सबसे प्रतिष्ठित 'यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड' से नवाजा गया ।

जयपुर। राजस्थान में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की गई है। सूबे में उद्यमिता (Entrepreneurship) को बढ़ावा देने और बिज़नेस को 'ग्रो एंड स्केल' करने के उद्देश्य से फाउंडर नेहा गुप्ता, तृप्ति सांगानेरिया और प्रिया राठौड़ द्वारा 'हर घर उद्यमी' अभियान का भव्य आगाज किया गया है। बुधवार को जयपुर के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एमएसएमई (MSME) उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 14 महिला उद्यमियों को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में सबसे मुख्य आकर्षण राशी चौधरी रहीं, जिन्हें इस कार्यक्रम के सबसे प्रतिष्ठित 'यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड' से नवाजा गया।

 मरुधरा की ये 14 विमेन अचीवर्स हुईं सम्मानित :

समाज और व्यापारिक जगत में अपनी कामयाबी की मिसाल कायम करने वाली जिन 14 जांबाज महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं:
1. ऋचा सिंह
2. छवि प्रसाद
3. बिंदु राठौड़
4. रमा अग्रवाल
5. आस्था जैन अग्रवाल
6. रचना कौशिक
7. साक्षी कालानी
8. ममता मोट
9. शिल्पी भार्गव
10. सोनल चौहान
11. हरमीत पासी
12. नेहा माथुर
13. राशी चौधरी (यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड)
14. प्रीति गौतम


दिग्गजों ने दिया सफलता का मंत्र, सरकारी व बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

Read More आरबीआई के 'मास्टरस्ट्रोक' से संभला रुपया; डॉलर के मुकाबले 98 पैसे की ऐतिहासिक छलांग, ₹95.75 पर पहुंचा

इस खास मौके पर मौजूद मुख्य अतिथियों ने उपस्थित उद्यमियों का मार्गदर्शन करते हुए व्यापार बढ़ाने की बारीकियां सिखाईं:
विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं : एमएसएमई विभाग की अतिरिक्त डायरेक्टर अनिला चौरड़िया और अतिरिक्त निदेशक विजय श्री चोटिया ने सरकार द्वारा संचालित हो रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी ताकि अधिक से अधिक महिलाएं पंजीकरण कराकर रियायतों का लाभ उठा सकें।
वित्तीय सपोर्ट की राह हुई आसान : एसबीआई बैंक (SME Division) के एजीएम ओम प्रकाश यादव ने महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध विशेष बिज़नेस लोन और वित्तीय सहायताओं पर प्रकाश डाला।

Read More राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह

युवाओं को किया प्रेरित : मंगलम बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के डायरेक्टर अजय गुप्ता और युवा साथी संगठन के संस्थापक मनु कम्बोज ने नए उद्यमियों को प्रेरित करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, सही दिशा और सरकारी योजनाओं के सही तालमेल से ही व्यापार को बड़ा (Scale) किया जा सकता है।

Read More PWD में लंबित उच्च स्तरीय बिलों और शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, 7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश

विशेष संदेश (बॉक्स आइटम) : "जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। 'हर घर उद्यमी' पहल राजस्थान के औद्योगिक और व्यापारिक परिदृश्य में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।"

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा? जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा?
अमेरिकी वित्त विभाग ने धनशोधन-रोधी और प्रतिबंध नियमों के उल्लंघन पर देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक 'बैंक ऑफ अमेरिका'...
ईरान पर इस समय हमला सुविधाजनक नहीं, अगले रक्षा मंत्री को लेकर क्या बोले नेतन्याहू
राजस्थान विश्वविद्यालय में पहली बार चारों संघटक कॉलेजों में महिला प्राचार्य, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा
बालश्रम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : फैक्ट्री से नाबालिग बालक मुक्त, सुबह से देर रात तक करवाते थे काम
नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने फैसले में किया महाभारत का ज्रिक
पार्क में अकेली महिला को पारिवारिक समस्या बताकर ठगा, 2 सोने के कड़े लेकर फरार हुआ शातिर गिरफ्तार 
हवामहल पर महिला पर्यटकों से अभद्रता, कालीका पेट्रोलिंग यूनिट ने आरोपी को किया गिरफ्तार