जयगढ़ में फिर गूंजेगा संस्कृति और संगीत का संगम, दिसंबर में लौट रहा जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल

जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष के उत्सव का करेगा आगाज़

जयगढ़ में फिर गूंजेगा संस्कृति और संगीत का संगम, दिसंबर में लौट रहा जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल
राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और संगीत परंपराओं का उत्सव ‘जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2026’ इस वर्ष अपने तीसरे संस्करण के साथ 18 से 20 दिसंबर तक ऐतिहासिक जयगढ़ किले में होगा। टीमवर्क आर्ट्स और पद्मनाभ सिंह के सहयोग से आयोजित।

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और संगीत परंपराओं का उत्सव ‘जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2026’ इस वर्ष अपने तीसरे संस्करण के साथ 18 से 20 दिसंबर तक ऐतिहासिक जयगढ़ किले में होगा। टीमवर्क आर्ट्स और पद्मनाभ सिंह के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। विरासत, संगीत और कला का अनूठा संगम आमेर किले और माओटा झील के ऊपर स्थित जयगढ़ किला तीन दिनों तक संगीत, शिल्पकला, स्टोरीटेलिंग, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का केंद्र बनेगा।

देशभर के कलाकार, शिल्पकार और सांस्कृतिक हस्तियां यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी, जिससे आगंतुकों को राजस्थान की जीवंत सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। जयपुर त्रिशताब्दी समारोह की होगी शुरुआत विशेष महत्व की बात यह है कि वर्ष 2027 में जयपुर अपनी स्थापना के 300 वर्ष पूरे करने जा रहा है। ऐसे में जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल इस ऐतिहासिक त्रिशताब्दी उत्सव की औपचारिक शुरुआत करेगा और शहर की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनेगा। सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा कि यह फेस्टिवल उन परंपराओं, कहानियों और कलात्मक विरासतों का उत्सव है, जिन्होंने सदियों से जयपुर की पहचान को आकार दिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज