शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए फील्ड पर उतरी निगम टीम : अधिकारियों ने देखी सफाई व्यवस्था, निरीक्षण में दिए निर्देश

विभिन्न बिंदुओं पर किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए फील्ड पर उतरी निगम टीम : अधिकारियों ने देखी सफाई व्यवस्था, निरीक्षण में दिए निर्देश

कचरा डिपो की स्थिति, अवैध हॉर्डिंग बैनर पोस्टर, सी एंड डी वेस्ट, सार्वजनिक शौचालय की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को फील्ड में उतरकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड ओआईसी भी फील्ड में सफाई कार्यों का निरीक्षण करते रहे। निगम की टीम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 में आने के लिए लगातार एक्शन मोड में कार्य कर रही है। मंगलवार को निगम की टीम फील्ड पर उतरी ओर सभी वार्ड ओआईसी ने आवंटित वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी, मुख्य मार्गों पर कचरा पात्र की स्थिति, डोर टू डोर कचरा संग्रहण का फीडबैक, सफाई कर्मचारी प्रोपर यूनिफॉर्म में है या नहीं, कचरा डिपो की स्थिति, अवैध हॉर्डिंग बैनर पोस्टर, सी एंड डी वेस्ट, सार्वजनिक शौचालय की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखना हमारे लिए प्राथमिक कार्य है। तकनीक का उपयोग, प्रभावी मॉनिटरिंग, आमजन को समझाइश, धरातल पर सफाई, जन भागीदारी और जन जागरूकता से ही शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा। सभी जोन उपायुक्तों को भी सुबह फील्ड में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए है, जिसके तहत सभी जोन उपायुक्तों ने फील्ड में सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप
अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 मार्च...
ऑपरेशन ‘जेन्टल-मेन्टल’ सफल : 40 हजार के इनामी MD सप्लाई नेटवर्क का सरगना राजू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव  
मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग
रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकरों ने बदला रुख : चीन से हटकर अब भारत की ओर बढ़ रहे, बीच सफर में बदला अपना गंतव्य
संगठन सृजन अभियान : 4 राज्यों में कांग्रेस ने राजस्थान से लगाए 6 पर्यवेक्षक, पार्टी हाईकमान ने 4 राज्यों में शुरू की प्रक्रिया
जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव