विवाह के कार्ड पर लिखनी होगी वर-वधू की जन्म तारीख, विवाह के कार्ड पर लिखनी होगी वर-वधू की जन्म तारीख

बाल विवाह की रोकथाम के लिए 181 कॉल सेंटर

विवाह के कार्ड पर लिखनी होगी वर-वधू की जन्म तारीख, विवाह के कार्ड पर लिखनी होगी वर-वधू की जन्म तारीख

राज्य में बाल विवाह आयोजनों पर प्रभावी रोकथाम के लिए गृह विभाग ने समस्त कलक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी। विवाह के लिए छपने वाले निमंत्रण पत्र में वर-वधू के आयु का प्रमाण प्रिन्टिंग प्रेस वालों के पास रहे अथवा निमंत्रण पत्र पर वर-वधू की जन्म तारीख प्रिन्ट किए जाने के लिए भी बल देने को कहा गया।

जयपुर। राज्य में बाल विवाह आयोजनों पर प्रभावी रोकथाम के लिए गृह विभाग ने समस्त कलक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें विवाह के लिए छपने वाले निमंत्रण पत्र में वर-वधू के आयु का प्रमाण प्रिन्टिंग प्रेस वालों के पास रहे अथवा निमंत्रण पत्र पर वर-वधू की जन्म तारीख प्रिन्ट किए जाने के लिए भी बल देने को कहा गया है। दरअसल, अक्षय तृतीया, पीपल पूर्णिमा सहित अन्य सावों पर ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाहों के आयोजन होते हैं। ऐसे में विभाग ने निर्देश जारी किए है कि क्षेत्र में बाल विवाह नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

इसके लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर गठित विभिन्न सहायता समूह, महिला समूह, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला सुरक्षा सखी, साथिन, आशा ग्रुप को सक्रिय किया जाए। इन कार्मिकों को बाल विवाह होने पर निकट के पुलिस स्टेशन में सूचना देने के लिए पाबंद किया जाए। बाल विवाह की रोकथाम के लिए 181 कॉल सेंटर या पुलिस नियंत्रण कक्ष के 100 नंबर पर कॉल कर कभी भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल