विश्व संग्रहालय दिवस पर धरोहरों के द्वार खुलेंगे मुफ्त, संग्रहालयों और संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का होगा पारंपरिक स्वागत

अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

विश्व संग्रहालय दिवस पर धरोहरों के द्वार खुलेंगे मुफ्त, संग्रहालयों और संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का होगा पारंपरिक स्वागत

विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर 18 मई को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से प्रदेशभर के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों में देशी एवं विदेशी पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश।

जयपुर। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर 18 मई को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से प्रदेशभर के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों में देशी एवं विदेशी पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस विशेष पहल का उद्देश्य लोगों को देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ना तथा संग्रहालयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी। स्मारकों और संग्रहालयों में आने वाले पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया जाएगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ पंकज धरेंद्र ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग
नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इसे युवाओं के साथ "विश्वासघात" बताया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र...
कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य
दिल्ली से सीधे सीएमओ पहुंचे सीएम, विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा
रिपोर्ट में दावा : ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित, हॉर्मुज में फिर बनाई पहुंच
नीट पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषण, जेपीसी जांच की मांग 
डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, अजमेर रीजन 11वें स्थान पर