प्रदेश में बढ़ा सर्दी का असर : 10 डिग्री गिरा तापमान, दिन में भी मौसम में घुली ठंडक
तापमान में भी ज्यादा उतार चढ़ा की संभावना नहीं है
वहीं दिन में भी मौसम में ठंडक घुली हुई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर। उत्तर भारत के राज्यों में हुई बर्फबारी ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में सर्दी का असर बढ़ा दिया है। रात के साथ ही दिन का पारा भी गिर रहा है। बीते दो दिनों में रात के पारे में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन में भी मौसम में ठंडक घुली हुई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और शनिवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा और शुष्क रहेगा। तापमान में भी ज्यादा उतार चढ़ा की संभावना नहीं है।
Tags: temperature
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Dec 2025 19:03:37
शासन और सार्वजनिक सेवा को सीधे समझ सकें, और यह भी कि वे एक दिन इसे और भी बेहतर कैसे...

Comment List