बस यात्राओं पर भी दिखने लगा भीषण गर्मी का असर : लगभग खाली ही रवाना हो रही कई बसें, रोडवेज के राजस्व पर पड़ रहा असर
गर्मी के चलते दिन के समय यात्री यात्रा करने से बच रहे लोग
गर्मी का असर अब बस यात्राओं पर दिखने लगा है। सिंधी कैंप समेत प्रमुख बस स्टैंडों पर यात्री संख्या घट गई है, कई बसें आधी खाली चल रही हैं, जिससे रोडवेज राजस्व प्रभावित हो रहा है। लोग दिन में सफर से बच रहे हैं। खाटू श्याम जी जैसे धार्मिक स्थलों पर भी यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज हुई है।
जयपुर। भीषण गर्मी का असर अब बस यात्राओं पर भी साफ नजर आने लगा है। राजधानी के प्रमुख बस अड्डे सिंधी कैंप बस स्टैंड पर इन दिनों यात्रियों की भीड़ काफी कम हो गई है। स्थिति यह है कि कई बसें आधी या लगभग खाली ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही हैं, जिससे रोडवेज के राजस्व पर भी असर पड़ रहा है। बस स्टैंड पर तैनात कार्मिकों के अनुसार गर्मी के चलते दिन के समय यात्री यात्रा करने से बच रहे हैं और केवल सुबह व शाम के समय ही थोड़ी भीड़ दिखाई देती है।
यही हाल जयपुर के अन्य बस स्टैंडों पर भी देखने को मिल रहा है। धार्मिक यात्राओं पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। आमतौर पर सालभर भीड़ रहने वाला खाटू श्याम जी मंदिर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी दर्ज की जा रही है। गर्मी बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और घटने की आशंका जताई जा रही

Comment List