शिमर में राखी की उमंग, तीज का रंग और हरियाली का संगम : 41वें संस्करण में देशभर की 100 से अधिक महिला उद्यमियों ने पेश किए नए डिजाइन

प्रदर्शनी 8 और 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी

शिमर में राखी की उमंग, तीज का रंग और हरियाली का संगम : 41वें संस्करण में देशभर की 100 से अधिक महिला उद्यमियों ने पेश किए नए डिजाइन
वैशाली नगर के केसरी बाग बैंक्वेट्स में शिमर राखी एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का 41वां संस्करण शुरू। दो दिवसीय प्रदर्शनी में देशभर की 100 से अधिक महिला उद्यमियों ने 5,000 से ज्यादा उत्पाद प्रदर्शित। राखी, फैशन, होम डेकोर, ज्वेलरी और गिफ्टिंग आइटम आकर्षण।

जयपुर। हरियाली तीज, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के साथ शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन और आगामी वेडिंग सीजन की खरीदारी के लिए जयपुरवासियों के पसंदीदा डेस्टिनेशन शिमर राखी एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का 41वां संस्करण केसरी बाग बैंक्वेट्स, वैशाली नगर में शुरू हुआ। एंटरप्रेन्योर वूमेन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित यह दो दिवसीय प्रदर्शनी 8 और 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी।

प्रदर्शनी में फेस्टिविटी, क्रिएटिविटी और सस्टेनेबिलिटी का संगम देखने को मिल रहा है। देशभर से आई 100 से अधिक महिला उद्यमियों ने अपने नवाचार, नए डिजाइन और नए कलेक्शन प्रदर्शित किए हैं। यहां हर उम्र और त्योहार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 5,000 से अधिक वैरायटी उपलब्ध हैं।

महिला उद्यमियों के हस्तनिर्मित उत्पादों में होम डेकोर, होम फर्निशिंग, हैंड पेंटेड और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद खास आकर्षण बने हुए हैं। हरियाली तीज के सिंझारे के लिए घेवर के डेकोरेटिव गिफ्ट बॉक्स, बंधेज और लहरिया के कफ्तान, शिफॉन की साड़ियां सूट, किड्स वियर, प्रीमियम सूट फैब्रिक, राखी और वेडिंग बास्केट्स हैंपर्स की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की गई है।

राखियों में दिखी क्रिएटिविटी :

Read More स्मारक में फंसे पर्यटकों ने लोक कलाकारों के साथ जमाई महफिल, विदेशी मेहमान भी भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में रंगे

राखियों की विशाल रेंज में इत्र लुंबा, क्रोशे की सॉफ्ट राखी, राजा-रानी राखी, मोती और प्रेशियस स्टोन ब्रेसलेट्स, सिल्वर कॉइन राखी, भतीजी के लिए सिल्वर पेंडेंट सिग्नेचर राखी और ब्रेसलेट, बच्चों के लिए सुपरहीरो राखी तथा स्टेशनरी से प्रेरित इको-फ्रेंडली राखियां शामिल हैं।

Read More आरयूआईडीपी फेज-5 का रोडमैप तैयार, 84 शहरों में शहरी आधारभूत ढांचे के विकास पर जोर

जन्माष्टमी के लिए कोलकाता की आरती गोयल लेटेस्ट डिजाइनर लड्डू गोपाल पोशाक और भगवान के लिए डायमंड-कट ज्वेलरी लेकर आई हैं, जो विजिटर्स को आकर्षित कर रही है।

Read More तृतीय शिक्षकों ने स्थानांतरण नहीं होने पर खोला शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन को हल्के में न ले : कांग्रेस

उद्यमी दिव्या के अनुसार, महंगी गोल्ड ज्वेलरी की जगह अब खास वेडिंग डेस्टिनेशन ज्वेलरी का चलन बढ़ रहा है। प्रदर्शनी में पोल्की और गोल्ड ज्वेलरी की एक्सक्लूसिव रेंज भी पेश की गई है। वहीं युवा डिजाइनर श्रेया ने सिल्वर में लाइटवेट स्टर्लिंग 925 ज्वेलरी की रेंज पेश की है, जो मिनिमलिस्ट और मॉडर्न एस्थेटिक्स से प्रेरित है।

गिफ्टिंग से लेकर नए स्टार्टअप तक :

यशस्वी हर्बल्स के स्किन-फ्रेंडली साबुन, सेंट्स और कॉस्मेटिक्स भी राखी गिफ्टिंग के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं युवा स्टार्टअप बेकर समया जैन मिनी डोनट्स की रेंज पेश कर रही हैं। प्रदर्शनी उनके लिए अपने नए व्यवसाय की शुरुआत का प्लेटफॉर्म भी बन रही है।

आयोजकों अलका अग्रवाल के अनुसार, शिम्मर हमेशा अपनी प्रदर्शनियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ता रहा है। इसी कड़ी में एंटरप्रेन्योर वूमेन ऑर्गेनाइजेशन और यस सोसाइटी की ओर से विजिटर्स को इको-फ्रेंडली राखी मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।एक पेड़-एक परिवारथीम के तहत विजिटर्स को पौधा दिया जा रहा है, जिसे रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के प्रेम की स्मृति के रूप में लगाया और संजोया जा सके। इस पहल का उद्देश्य सघन वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है।

प्रदर्शनी में युवा और उभरते उद्यमियों को अपने क्रिएशन और नए आइडिया प्रदर्शित करने का अवसर भी मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि ऐसे प्लेटफॉर्म नए उद्यमियों को अपने कारोबार की शुरुआत और विस्तार के लिए बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी
महात्मा गांधी अस्पताल में 4 वर्षीय बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट। 7.5 किलो वजन की बच्ची PFIC नामक दुर्लभ आनुवंशिक...
‘जो सीखेगा, वही जीतेगा’... IIT दिल्ली के युवाओं को PM मोदी का मंत्र, AI से क्वांटम कंप्यूटिंग तक अवसरों की भरमार
लोक अभियोजकों और विधि अधिकारियों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद, न्याय व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर
कोटा में CBN की बड़ी कार्रवाई: 1.368 किलो अवैध चरस जब्त, दो गिरफ्तार
इंडिगो फ्लाइट में देरी पर हनुमान बेनीवाल का सवाल, बोले- यात्री लेट हो तो नो एंट्री, एयरलाइन लेट हो तो जवाबदेही क्यों नहीं ?
तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार
एकदिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम : प्राकृतिक खेती से घटेगी लागत, किसानों की बढ़ेगी आमदनी