परिवार अजमेर गया, पीछे से घर का ताला तोड़ लाखों के गहने और डॉलर चोरी

बदमाश ऑटो रिक्शा से आए और उनकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद

परिवार अजमेर गया, पीछे से घर का ताला तोड़ लाखों के गहने और डॉलर चोरी
प्रताप नगर के सेक्टर-19 में सूने मकान को निशाना बनाकर बदमाश लाखों की नकदी, 4 हजार अमेरिकी डॉलर और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। परिवार के अजमेर जाने के दौरान वारदात हुई। चोर ऑटो रिक्शा से आए थे और उनकी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो गईं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जयपुर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर नकबजनों ने लाखों रुपए के गहने, नकदी और विदेशी मुद्रा पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ऑटो रिक्शा से आए थे और उनकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस के अनुसार सेक्टर-19 निवासी 66 वर्षीय नरेश कुमार ने चोरी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 2 जून को दोपहर करीब दो बजे वह परिवार सहित अजमेर गए थे।

अगले दिन तड़के करीब साढ़े चार बजे लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से 50 हजार रुपए नकद, करीब 4 हजार अमेरिकी डॉलर तथा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठियां, कानों के आभूषण, नथ, लोंग, मंगलसूत्र, कंगन और गिन्नी शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की पायल, ब्रेसलेट, सिक्के, कंगन तथा अन्य धार्मिक वस्तुएं भी बदमाश ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध ऑटो रिक्शा और कुछ बदमाश नजर आए हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: broke

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस स्टेडियम में जुटे किसान : प्राकृतिक खेती का लेंगे प्रशिक्षण, भजनलाल-देवव्रत-बागड़े रहे मौजूद एसएमएस स्टेडियम में जुटे किसान : प्राकृतिक खेती का लेंगे प्रशिक्षण, भजनलाल-देवव्रत-बागड़े रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय किसान प्रशिक्षण महाकुंभ का आयोजन।...
जयपुर सर्राफा बाजार : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव
कच्चे तेल में नरमी से भारतीय रुपया मजबूत, 45 पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर खुला
कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का ब्रुसेल्स दौरा, IIAS अध्यक्ष पद का एक वर्ष पूरा
फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की
सरकार ने परमाणु ऊर्जा से जुड़ी वस्तुओं के आयात पर माफ किया सीमा शुल्क, वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना