भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर

महिलाओं और बच्चों में राखियों को लेकर खास उत्साह

भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
जयपुर की बड़ी चौपड़ पर रक्षाबंधन को लेकर राखियों का बाजार सजकर तैयार। रंग-बिरंगी, पारंपरिक और आकर्षक राखियों की विभिन्न वैरायटी खरीदारों को लुभा रही। मोती, रेशमी धागे और कुंदन से बनी राखियां खास आकर्षण। बाजार में महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ रही। दुकानदारों को पर्व पर अच्छी बिक्री की उम्मीद।

जयपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जयपुर की बड़ी चौपड़ पर राखियों का बाजार सजकर तैयार है। बाजार में रंग-बिरंगी, आकर्षक और पारंपरिक राखियों की कई वैरायटी लोगों को लुभा रही हैं। दुकानों पर मोतियों, रेशमी धागों, कुंदन और सजावटी सामग्री से बनी राखियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बहनें अपने भाइयों की पसंद और कलाई के अनुरूप राखियां खरीदने के लिए बाजार में पहुंच रही हैं। बड़ी चौपड़ की संकरी गलियों में राखी खरीदने वालों की भीड़ से बाजार में रौनक नजर आ रही है। दुकानदारों ने राखियों के साथ पूजा सामग्री और रक्षाबंधन से जुड़ी अन्य वस्तुओं की भी बिक्री के लिए विशेष सजावट की है।

महिलाओं और बच्चों में राखियों को लेकर खास उत्साह दिखाई दे रहा है। पर्व से पहले बाजार में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारियों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। रक्षाबंधन की तैयारियों के बीच बड़ी चौपड़ का बाजार उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
गलियारा जल्द खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर सिख संगत सामूहिक अरदास करेगी।...
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग