महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी

जयपुर में महाशिवरात्रि की धूम

महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी

जयपुर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। शिवालयों में विशेष योग के बीच भक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे हैं।

जयपुर। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा,उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग तथा चतुर्ग्रही योग का विशेष संयोग में श्रद्धालु शिवालयों में आदि देव महादेव की पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह से देर रात तक शिवालयों में हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई देगा। चौड़ा रास्ता के ताडकेश्वर, बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव, वैशालीनगर के झारखंड महादेव, छोटी चौपड़ के रोजगारेश्व, आमेर के भूतेश्वर महादेव सहित छोटीकाशी के सभी शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के भक्त जलाभिषेक किया जाएगा। दोपहर तक जहां जलाभिषेक का सिलसिला चलेगा,जबकि शाम को देसी-विदेशी फू लों से बाबा का श्रृंगार किया जाएगा। 

रूद्राभिषेक से संवरती हैं किस्मत

भगवान शिव की उपासना में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। शिव पुराण में वर्णित विधि के अनुसार विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक करने पर अलग-अलग फ ल प्राप्त होते हैं। श्रद्धालु यदि अपनी मनोकामना के अनुरूप द्रव्य से रुद्राभिषेक कराएं तो उन्हें पूर्ण आध्यात्मिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्य डॉ.महेन्द्र मिश्रा के अनुसार जल से रुद्राभिषेक करने पर वर्षा एवं शांति की प्राप्ति होती हैं। 

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं

Read More राजस्थान विधानसभा : कोर्ट के सवाल पर पटेल और जूली में छिड़ी बहस, सदन में हुआ हंगामा 

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल बागडे ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की है। सीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सदैव सत्य के रास्ते पर चलते हुए लोककल्याण और प्राणीसेवा के प्रति समर्पित रहें। वहीं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का महान पर्व है, जो हमें आत्मसंयम, तप, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Read More रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, रक्तदाताओं ने किया पोस्टर विमोचन

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण