लोकभवन में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, महिलाओं ने बागड़े को बांधी राखी
परस्पर प्रेम और विश्वास का पावन उत्सव
रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की कलाई पर राखी बांधी। राज्यपाल ने इसे भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और संरक्षण का पावन पर्व बताया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
जयपुर। लोकभवन में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की कलाई पर राखी बांधी। राज्यपाल बागडे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार के रूप में परस्पर प्रेम और विश्वास का पावन उत्सव है।
उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन कर्तव्य और संरक्षण की भावना का पावन पर्व है।
Tags: celebrated
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Aug 2026 17:55:11
विनाशकारी बाढ़ के बाद करीब 320 भारतीय लापता हैं। 21 नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं। चीन के रास्ते 96...
ऑटो वालों की मराठी पर बढ़ा समय : संजय राउत ने फडणवीस पर साधा निशाना, बोले - दिल्ली के आगे झुकी सरकार

Comment List