जगतपुरा में आर्मी डे परेड की पहली रिहर्सल आज : डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना, विशेष होगी यातायात व्यवस्था
भवानी निकेतन में इनकी दिखी प्रदर्शनी में झलक
जयपुर के जगतपुरा महल रोड पर आर्मी डे परेड की पहली रिहर्सल सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके बाद 11 जनवरी और 13 जनवरी को रिहर्सल होगी। इस रिहर्सल को तीन दिन आम लोग भी देख सकेंगे। हर रिहर्सल और मुख्य आयोजन में करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
जयपुर। जयपुर के जगतपुरा महल रोड पर आर्मी डे परेड की पहली रिहर्सल शुक्रवार को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके बाद 11 जनवरी और 13 जनवरी को रिहर्सल होगी। इस रिहर्सल को तीन दिन आम लोग भी देख सकेंगे। हर रिहर्सल और मुख्य आयोजन में करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। रिहर्सल में लड़ाकू विमानों की फ्लाई-पास्ट, सैन्य टुकड़ियों का मार्च, टैंक, मिसाइलए ड्रोन तकनीक और आधुनिक युद्ध क्षमताओं जैसे कि त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और उन्नत संचार नेटवर्क का प्रदर्शन शामिल है। ऑपरेशन सिंदूर में तबाही मचाने वाले ब्रह्मोस मिसाइल को देखेंगे। हाल ही में भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की धरती पर तबाही मचाने वाला भारत का हाई स्पीड सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस समेत कई मिसाइलों का प्रदर्शन किया जाएगा। इंडिया की सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस 290 किमी दूर दुश्मनों के ठिकानों को तबाह कर सकती है। इस मिसाइल की खासियत इसकी स्पीड है जो रडार के पकड़ से दूर होती है। सटीकता ऐसी की 290 किलोमीटर दूर टारगेट के 1 मीटर के रेंज में जाकर अटैक करता है।
आर्मी-डे परेड पर विशेष होगी यातायात व्यवस्था
महल रोड जगतपुरा जयपुर पर आर्मी डे परेड और रिहर्सल के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। आर्मी डे परेड पर मुख्य परेड का आयोजन 15 जनवरी को होगा।
आर्मी डे परेड के पूर्वाभ्यास, तैयारियों एवं प्रदर्शन के मध्यनजर प्रात: 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा तक महल रोड (जगतपुरा) पर सामान्य यातायात का संचालन बंद (निषेध) किया गया है।
एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड (जगतपुरा) पर सामान्य यातायात के संचालन निषेध होने के कारण दाएं एवं बाईं तरफ रहने वाले स्थानीय निवासी अपने गणतव्य स्थान पर आवागमन के लिए महल रोड के समानान्तर मागार्े का प्रयोग करेंगे।
खाटूश्याम सर्किल से एनआरआई चौराहा, अक्षयपात्र की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को एनआरआई चौराहा से डायवर्ट कर हल्दीघाटी मार्ग, वीआईटी रोड पर संचालित किया जा रहा है।
विधाणी चौराहा की तरफ से बॉम्बे हॉस्पीटल, अक्षयपात्र की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा से डायवर्ट कर केन्द्रीय विहार मार्ग पर संचालित होगा।
यातायात का अधिक दबाव होने पर विधाणी चौराहा की तरफ से बॉम्बे हॉस्पिटल की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को विधाणी चौराहे से डायवर्ट कर महात्मा गांधी रोड की तरफ चलाया जाएगा।
राणा सांगा मार्ग से अक्षयपात्र चौराहा महल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को द्वारकापुरा सर्किल, गौतम बुद्व सर्किल से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर चलाया जाएगा।
गोनेर मार्ग से अक्षयपात्र चौराहा महल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को डी-मार्ट सर्किल से डायवर्ट कर समानान्तर मागोंर् पर चलेगा।
एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड पर खुलने वाले आवासीय कॉलोनी गेट एवं छोटे रास्ते से किसी भी प्रकार का यातायात नहीं आ सकेगा।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आमजन के वाहन हल्दीघाटी मार्ग एवं राणा सांगा मार्ग से निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कर सकेंगे।
भवानी निकेतन में इनकी दिखी प्रदर्शनी में झलक
प्रदर्शनी में आधुनिक वॉरफेयर सिस्टम, व्हीकल बेस्ड ड्रोन जैमर, एलडीएमए ड्रोन, रैकी वाहन, के-9 वज्रा, अपग्रेडेड बीएमपी, बीएमपी-2, एमबीटी अर्जुन मार्क-1, टी-90 टैंक, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम, धनुष आर्टिलरी गन, अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर, मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल, आकाश मिसाइल सिस्टम और सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोेस जैसे अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किए। सेना के जवानों ने मौके पर मौजूद लोगों को इन हथियारों की तकनीकी विशेषताओं और ऑपरेशन सिंदूर में उनकी निर्णायक भूमिका की विस्तार से जानकारी दी। जवानों ने बताया कि प्रदर्शनी में शामिल सभी हथियार वास्तविक सैन्य अभियानों में प्रभावी रूप से उपयोग किए जा चुके हैं। प्रदर्शित 'स्टैंड-ऑफ स्ट्राइक' सिस्टम की मारक क्षमता करीब 40 किलोमीटर तक है, जो 15000 फीट की ऊंचाई तक जाकर दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से नष्ट करने में सक्षम है। अपग्रेडेड सिल्का सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मनों को करारा जवाब दिया था।

Comment List