राजस्थान में म्यूचुअल फंड निवेश की उड़ान : जयपुर बना सबसे बड़ा निवेश केंद्र, बढ़ता भरोसा दे रहा नई रफ्तार

उत्तर भारत के प्रमुख म्यूचुअल फंड बाजारों में अपनी मजबूत पहचान

राजस्थान में म्यूचुअल फंड निवेश की उड़ान : जयपुर बना सबसे बड़ा निवेश केंद्र, बढ़ता भरोसा दे रहा नई रफ्तार
राजस्थान में म्यूचुअल फंड निवेश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा। बढ़ती वित्तीय जागरूकता, डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म की आसान पहुंच और दीर्घकालिक निवेश के प्रति बढ़ते विश्वास के चलते राज्य में निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा। मार्च 2026 तक राजस्थान का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट 1.53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो देश के कुल म्यूचुअल फंड उद्योग का लगभग 2 प्रतिशत।

जयपुर। राजस्थान में म्यूचुअल फंड निवेश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बढ़ती वित्तीय जागरूकता, डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म की आसान पहुंच और दीर्घकालिक निवेश के प्रति बढ़ते विश्वास के चलते राज्य में निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। मार्च 2026 तक राजस्थान का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1.53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो देश के कुल म्यूचुअल फंड उद्योग का लगभग 2 प्रतिशत है। वहीं, जयपुर 68,335.60 करोड़ रुपये के AUM के साथ राज्य का सबसे बड़ा निवेश केंद्र बनकर उभरा है और अकेले 44.75 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है। उद्योग के आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च 2026 तक राजस्थान का औसत म्यूचुअल फंड AUM 1,52,704.58 करोड़ रुपये रहा, जबकि 31 मई 2026 तक यह बढ़कर लगभग 1.65 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह वृद्धि स्पष्ट करती है कि निवेशक अब पारंपरिक बचत विकल्पों के साथ-साथ म्यूचुअल फंड को भी दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण का प्रभावी माध्यम मान रहे हैं।कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीमांत शुक्ला के अनुसार राजधानी जयपुर इस बदलाव का सबसे बड़ा केंद्र बनकर सामने आया है। वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि शहर में बढ़ती आय, निवेश के प्रति जागरूकता, डिजिटल माध्यमों का विस्तार और वित्तीय सलाहकारों के मजबूत नेटवर्क ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। यही वजह है कि जयपुर न केवल राजस्थान बल्कि उत्तर भारत के प्रमुख म्यूचुअल फंड बाजारों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खनन पट्टा मामले की जांच के लिए डॉ. किरोड़ी ने सीएम को लिखा पत्र खनन पट्टा मामले की जांच के लिए डॉ. किरोड़ी ने सीएम को लिखा पत्र
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक के...
आईएसएसएफ वर्ल्डकप शॉटगन प्रतियोगिता : नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण पदक, दुनिया के कई देशों के निशानेबाजों ने लिया हिस्सा
कोटा में चंबल उद्यान पुनर्विकास का शिलान्यास, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं पर दिया जोर
राममंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में हो जांच: अजय उपाध्याय
सुर म्यूजिक एकेडमी की प्रस्तुति: 19 जुलाई को गूंजेगी "सुरीली शाम – सुर के नाम"
अमेरिकी हमले के बाद ईरान का एक्शन : होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा, किसी भी जहाज को निकलने की अनुमति नहीं
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लेन उल्लंघन पर ऑटोमैटिक चालान; आईजी राहुल प्रकाश ने शुरू की देश की पहली अनूठी तकनीक