कार रिवर्स में चलाकर युवती को मारी टक्कर : रील बनाने वाले ने छात्र को किया कुचलने का प्रयास, छात्र का आरोप- पुलिस ने टालमटोल कर थाने से चलता कर दिया

टीम कार चालक की कर रही तलाश

कार रिवर्स में चलाकर युवती को मारी टक्कर : रील बनाने वाले ने छात्र को किया कुचलने का प्रयास, छात्र का आरोप- पुलिस ने टालमटोल कर थाने से चलता कर दिया
माणक चौक थाना क्षेत्र में हवा महल के सामने देर रात रील बना रहे इंजीनियरिंग छात्रों पर कार चालक ने लापरवाही से हमला किया। कार ने बाइक को टक्कर मारकर छात्रा को दूर तक घसीटा, जिससे वह घायल हो गई। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में कार्रवाई टाल दी, बाद में सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की।

जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में हवा महल के सामने एक कार चालक के दुस्साहस ने दहशत फैला दी। रात के अंधेरे में रील बनाने वाले ने इंजीनियरिंग छात्र को कार उलटी दौड़ाकर कुचलने का प्रयास किया। उसने एक छात्रा को टक्कर भी मार दी और काफी दूर तक उसे बाइक सहित घसीटती ले गई। इससे छात्रा घायल हो गई। छात्र का आरोप है कि माणकचौक पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसे टालमटोल कर थाने से चलता कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल करतूत से हरकत में आई पुलिस कार नंबरों के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। वहीं थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया का कहना है कि मामले में रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिस पर टीम कार चालक की तलाश कर रही है।

यह था मामला

इंजीनियरिंग छात्र को कुचलने की कोशिश हवा महल के बाहर 3 मई की रात करीब तीन बजे हुई। प्राइवेट कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे 4 दोस्त रील बनाने पहुंचे। दोस्तों में 1 महिला एंकर (छात्रा) और एक अन्य छात्रा शामिल थी। इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी तो छात्रा जख्मी हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बाइक सहित छात्रा को काफी दूर तक घसीटती ले गई। टक्कर मारने वाली टैक्सी नंबरी कार में चालक समेत पांच जने मौजूद थे। छात्रों का आरोप है कि जानलेवा हमले को पुलिस ने हल्के में लिया जिसके चलते दो दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बड़ी बात यह रही कि छात्रों ने ही पुलिस को सीसीटीवी वीडियो उपलब्ध करवाए, फिर भी वह चालक तक नहीं पहुंच सकी।

Tags: car

Post Comment

Comment List

Latest News

10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद  10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
जयपुर की कोतवाली पुलिस ने गणगौरी बाजार में 10 माह पहले हुई 12 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश कर राकेश...
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में