भारत का स्वर्णिम भविष्य जुड़ा है कांग्रेस की विचारधारा से : कांग्रेस मजबूत होती है तो देश मजबूत होता है, सुनील शर्मा बोले- भाजपा केवल हार के डर से टाल रही पंचायतीराज चुनाव

भाजपा ने जनता को ठगा

भारत का स्वर्णिम भविष्य जुड़ा है कांग्रेस की विचारधारा से : कांग्रेस मजबूत होती है तो देश मजबूत होता है, सुनील शर्मा बोले- भाजपा केवल हार के डर से टाल रही पंचायतीराज चुनाव

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि देश का स्वर्णिम भविष्य कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा है। उन्होंने भाजपा पर पंचायतीराज चुनाव टालने और जनता को ठगने का आरोप लगाया। नेताओं ने संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। रोहित बोहरा, अमीन कागजी सहित नेताओं ने कांग्रेस की बढ़ती ताकत और जल्द वापसी का दावा किया।

जयपुर।  शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा है कि भारत का स्वर्णिम भविष्य कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ा है। अगर कांग्रेस मजबूत होती है तो देश मजबूत होता है। भाजपा केवल अपनी हार के डर से पंचायतीराज चुनावों को टाल रही है, लेकिन वह जनादेश खो चुकी है। शर्मा रविवार को शहर कांग्रेस की संगठन बनाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत इंदिरा गांधी भवन के सभागार में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को ठगा है, लेकिन निराश ,हताश और परेशान जनता भाजपा की रीति,नीति और सोच से वाकिफ हो गई है।

कांग्रेस प्रभारी एवं विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि जनता भाजपा से थक चुकी है, जरूरत इस बात की है कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से सड़क पर उतरे। विधायक अमीन कागजी ने कहा कि जयपुर में कांग्रेस मजबूती से उभर रही है और वह दिन दूर नहीं, जब जयपुर में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से डरने वाला नहीं है, भले ही वह ईडी भेज दे या पुलिस। कार्यक्रम को सह-प्रभारी रघुवीर सिंह राठौड़, कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा,पूर्व शहर अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी, पुष्पेंद्र भारद्वाज, विक्रम सिंह शेखावत, गिर्राज गर्ग आदि प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया।

Tags: ideology

Post Comment

Comment List

Latest News

महिलाओं के आरक्षण पर बीजद का केंद्र पर निशाना : सत्ताधारी पार्टी इस मुद्दे पर लोगों को कर रही गुमराह, 'राजनीतिक ड्रामा' करने का लगाया आरोप, महिलाओं के आरक्षण पर बीजद का केंद्र पर निशाना : सत्ताधारी पार्टी इस मुद्दे पर लोगों को कर रही गुमराह, 'राजनीतिक ड्रामा' करने का लगाया आरोप,
ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) ने महिला आरक्षण विधेयक को केंद्र का 'राजनीतिक ड्रामा' करार दिया है। सांसद सुलता...
जेईसीसी में सजा वैश्विक पर्यटन का मंच : 50 से ज्यादा देशों के टूर ऑपरेटर्स जीआईटीबी में हुए शामिल, राजस्थान ने दिखाया अनुभव-आधारित पर्यटन का दम 
एयर इंडिया का एक विमान पिछले करीब 30 घंटे से जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा : लैंडिंग के बाद आई थी तकनीकी खराबी, खराब पार्ट को बदलने की प्रक्रिया जारी
राजग सरकार का बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात : सफेद झूठ बोलकर महिलाओं की भावनाओं का किया दोहन, तेजस्वी बोले- मतदान के दिन बैंक खुलवाकर खातों में भेजे 10 हजार रुपए
डिमांड से 9 करोड़ लीटर पानी ज्यादा, फिर भी कोटा रह रहा प्यासा
असर खबर का : दूसरे दिन 1031 बीघा जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त, दो दिन में 25 सौ बीघा जमीन से हटाए अतिक्रमण
असर खबर का : कलक्टर के दौरे से हड़बड़ाया प्रशासन, अधूरे कार्यों पर लगाई फटकार