एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित
देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेलों में महिला रिकर्व टीम और महिलाओं के 75 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से देश गौरवान्वित।
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेलों में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में और महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Oct 2026 16:38:08
राजस्थान में पंचायत चुनाव का पहला चरण आज! 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 28,682 वार्ड पंच...

Comment List