लेक्रोज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- राजस्थान की बेटियों ने सीमित संसाधनो के बावजूद उम्दा प्रदर्शन किया
बेटियों ने देश और राजस्थान का नाम रोशन किया
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम के कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। राजस्थान के जनजाति क्षेत्र की खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेटियों ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने पदक जीतने वाली जनजाति क्षेत्र की राजस्थान की खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी क्षेत्र की बेटियों ने देश और राजस्थान का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की बेटियों ने सीमित संसाधनो के बावजूद उम्दा प्रदर्शन किया है। यह अनुकरणीय है। उल्लेखनीय है लेक्रोज खेल प्रोत्साहन के लिए राज्यपाल बागडे ने खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता ही नहीं दी बल्कि निरंतर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 19:00:00
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...

Comment List