हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन का ग्रूमिंग सेशन : बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के दिए टिप्स
3 जुलाई को जेकेके में होगा ग्रैंड फिनाले
जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन-5 का दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन रविवार को अचीव मूवमेंट डांस स्टूडियो में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस खास ट्रेनिंग कैंप में 1 से 16 वर्ष तक के नन्हे प्रतिभागियों ने फैशन, रैंप वॉक, डांस, स्टेज प्रेजेंस और कैमरा फेसिंग की बारीकियां सीखीं। दो दिनों तक चले इस सेशन में बच्चों का जोश, कॉन्फिडेंस और सीखने की ललक देखने लायक रही। इस दौरान चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी ने अपने डांस स्टेप से सभी का दिल जीता। समापन सेशन में एलीट मिस राजस्थान विधि असनानी और ग्रूमिंग एक्सपर्ट जीवन शर्मा ने बच्चों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के टिप्स दिए।
चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी ने शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर बच्चों का मनोरंजन किया और उन्हें पूरे उत्साह से प्रस्तुति देने के लिए प्रेरित किया। एक्सपर्ट्स ने बच्चों व पेरेंट्स को रैंप वॉक, पोज़िंग और कैमरे के सामने आत्मविश्वास से पेश आने के गुर सिखाए। डांस सेशन में बच्चों ने बॉडी मूवमेंट, एक्सप्रेशन और रिदम को मजे-मजे में सीखा। नन्हे कलाकारों के आत्मविश्वासी कदमों और मुस्कुराते चेहरों ने सभी का दिल जीत लिया। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस शो का भव्य फिनाले अब 3 जुलाई को जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में होगा, जहां ये नन्हे स्टार्स अपने हुनर से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।

Comment List