रफ्तार का कहर : झोटवाड़ा में 9 घंटे में 2 भीषण हादसे, महिला समेत 4 की मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो दोस्तों को रौंदा

रफ्तार का कहर : झोटवाड़ा में 9 घंटे में 2 भीषण हादसे, महिला समेत 4 की मौत

दूसरे हादसे में रॉन्ग साइड दौड़ रहे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों की जान ले ली।

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में महज नौ घंटे के भीतर हुए दो सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो युवकों को कुचल दिया। जबकि दूसरे हादसे में रॉन्ग साइड दौड़ रहे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों की जान ले ली।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो दोस्तों को रौंदा

दुर्घटना थाने के एसएचओ रामकृपाल मीणा ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे महाराणा प्रताप स्कूल चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल मोहित शर्मा (23) निवासी नीम का थाना को कांवटिया अस्पताल और वीरेन्द्र सिंह (40) निवासी कुम्हेर भरतपुर को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक मोहित के पिता कमलेश कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है। वीरेंद्र और मोहित पांच्यावाला क्षेत्र में एक ही मकान में किराए पर रहते थे। दोनों सोमवार रात कालवाड़ रोड पर खाना खाने निकले थे, इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। वीरेंद्र एक निजी कम्पनी में कार्यरत था और मोहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

एक किलोमीटर दूर दूसरा हादसा : पहले हादसे के करीब नौ घंटे बाद मंगलवार सुबह करीब नौ बजे खिरणी फाटक गणेश मंदिर के पास रॉन्ग साइड दौड़ रहे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी कौशल्या देवी (59) निवासी सीता विहार और आदित्य नागवंशी (35) निवासी गणेश नगर नींदड़ को कुचल दिया। लोगों ने दोनों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। चालक सुधीर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। हादसे के समय वह नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Read More ‘Urja 4.0’ में INA Solar का शक्ति प्रदर्शन : 700+ चैनल पार्टनर्स की भागीदारी, ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार

 

Read More दिल्ली में राजस्थान के बांध परियोजनाओं पर अहम मंथन : बीसलपुर जल आपूर्ति और बांध स्तर पर तकनीकी चर्चा, केंद्र-राज्य अधिकारी CWC बैठक में लेंगे अहम फैसले

 

Read More समर्पित अवकाश के नगद भुगतान में देरी पर कर्मचारियों में नाराजगी, सरकार से जल्द निर्णय की मांग

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध