प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे : 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, हीटवेव में होगी बढ़ोतरी
आसमान से गर्मी के रूप में आग बरस रही
प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं।
जयपुर। प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। आसमान से गर्मी के रूप में आग बरस रही है। सीमावर्ती जिलों में पारा 47 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
आगामी दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने और जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर संभाग में आज से ही हीटवेव तथा पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव व ऊष्णरात्री में 29-30 अप्रैल को बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 29-30 अप्रैल को कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है। मई के प्रथम सप्ताह में मेघगर्जन, आंधी-बारिश की गतिविधियों से तापमान में गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

Comment List