तपती-जलती गर्मी का मौसम : जयपुर सहित ज्यादातर जिलों में लू और आग उगलती गर्मी का दौर 

47.3 डिग्री-श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म

तपती-जलती गर्मी का मौसम : जयपुर सहित ज्यादातर जिलों में लू और आग उगलती गर्मी का दौर 

वहीं बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 जून के दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। आसमान से आग बरस रही है और पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। श्रीगंगानगर में रविवार को जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, वहीं सोमवार को भी वहां अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 47.3 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में यह देखा जा रहा है भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर सरहदी इलाकों में है। श्रीगंगानगर तो देश का सबसे गर्म जिला और दूसरे नंबर पर रहा बीकानेर। यहां का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके साथ ही सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री या उसके आसपास दर्ज किया गया। ऐसे में गर्मी जहां दिन में कहर बरपा रही है, वहीं रात में भी चैन से नहीं सोया जा रहा। राजधानी जयपुर में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और बीती रात न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

अगले तीन-चार दिन राहत की कोई उम्मीद नहीं : वहीं मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार फिलहाल अगले तीन चार दिन तेज गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। राजस्थान में मौसम विभाग ने मंगलवार को भी गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। गंगानगर और हनुमानगढ़ में सीवियर हीटवेव चलने के साथ तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ बीकानेर और चूरू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू होने की संभावना है। वहीं बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 जून के दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा से पहले सभी भारतीयों के लिए आयकर मंजूरी प्रमाण-पत्र (ITCC) अनिवार्य नहीं...
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान