प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार : सूरज गरमाया, झुलसी काया; आज भी जयपुर सहित एक दर्जन जिलों में आंधी और बारिश के आसार

न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड

प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार : सूरज गरमाया, झुलसी काया; आज भी जयपुर सहित एक दर्जन जिलों में आंधी और बारिश के आसार
आंधी-बारिश से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आई, लेकिन गर्मी का असर बरकरार है। अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रहा, फलोदी में 44.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिन मेघगर्जन, आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है, वहीं मई के पहले सप्ताह में हीटवेव का असर भी बना रह सकता है।

जयपुर। प्रदेश में आंधी बारिश के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों सहित कई जिलों में तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आई है। लेकिन इसके बावजूद गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। अधिकांश जिलों में मंगलवार को भी दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा ही दर्ज किया गया। फलोदी में सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भी राजधानी जयपुर सहित जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, दौसा, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर जिलों में कहीं कहीं आंधी बारिश हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ आंधी कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मई के पहले सप्ताह में भी राज्य में कहीं कहीं हीट वेव की स्थिति रहने और दोपहर बाद मेघगर्जन आंधी की गतिविधियां दर्ज हो सकती हैं।

Tags: summer

Post Comment

Comment List

Latest News

मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
दो युवकों के हथियार लहराते हवाई फायरिंग करने से क्षेत्र में दहशत। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर...
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर