मिस राजस्थान 2026 का आखिरी मौका : जयपुर में 17 मई को होगा ग्रैंड ऑडिशन, सपनों को मिलेगी नई उड़ान
ओटीटी और बॉलीवुड फिल्मों में भी अवसर उपलब्ध
राजस्थान के चर्चित ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता मिस राजस्थान 2026 के आखिरी ऑडिशन 17 मई को जयपुर के 200 फीट स्थित होटल प्राइम सफारी में आयोजित। आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि यह उन युवतियों के लिए अंतिम अवसर है, जो पहले ऑडिशन में हिस्सा नहीं ले पाई थीं।
जयपुर। राजस्थान के चर्चित ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता मिस राजस्थान 2026 के आखिरी ऑडिशन 17 मई को जयपुर के 200 फीट स्थित होटल प्राइम सफारी में आयोजित होगा। आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि यह उन युवतियों के लिए अंतिम अवसर है, जो पहले ऑडिशन में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। ऑडिशन की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। राजस्थान ओरिजिन की 17 से 27 वर्ष आयु वर्ग की और न्यूनतम 5.3 फीट हाइट वाली गर्ल्स इसमें भाग ले सकेंगी।
प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑन-द-स्पॉट दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। ऑडिशन के बाद चयन प्रक्रिया के बाद 100 प्रतिभागियों को इंटरव्यू राउंड में जगह मिलेगी और फिर टॉप 28 फाइनलिस्ट चुनी जाएंगी। मिस राजस्थान डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि फाइनलिस्ट को एक महीने की फ्री ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर राजस्थान का नाम रोशन कर सकें। साथ ही मॉडलिंग, म्यूजिक वीडियो, टीवी सीरियल, ओटीटी और बॉलीवुड फिल्मों में भी अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं।

Comment List