राजस्थान में बने सर्वाधिक लम्बाई के नेशनल एक्सप्रेसवे, 1,192 किलोमीटर हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हुआ निर्माण

देश के किसी भी अन्य राज्य से अधिक

राजस्थान में बने सर्वाधिक लम्बाई के नेशनल एक्सप्रेसवे, 1,192 किलोमीटर हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हुआ निर्माण
राजस्थान देश में सबसे अधिक 1,192 किलोमीटर नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण वाला राज्य बना। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान, नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से सबसे अधिक लाभान्वित हुआ है। प्रदेश में 1 हजार 192 किलोमीटर लम्बाई के एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ है, यह देश के किसी भी अन्य राज्य से अधिक है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में सड़क अवसंरचना से जुड़ी इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि देशभर में कुल 10 हजार 389 किलोमीटर के हाई-स्पीड कॉरिडोर एवं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी दी गई है, जिनमें से 4 हजार 809 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। इस लिहाज से वर्तमान में निर्मित देश के एक चौथाई नेशनल एक्सप्रेसवे राजस्थान से होकर गुजरते हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
भाजपा सांसद तरूण चुघ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में नीट मुद्दे पर...
भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार
कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी
नीट विवाद पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- विपक्ष बहस से डर रहा, सदन में आए और सवाल पूछे
ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ी, अब तक 75% कार्य पूरा
अंगदान संकल्प अभियान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, 1.08 लाख से अधिक लोगों ने लिया संकल्प
फिल्म प्रमोशन : राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने जयपुर में जमाया 'भाई तेरा स्टार है' का रंग