पूल किनारे बिखरा ग्लैमर का जादू, रैंप वॉक और पूल पार्टी में छाया क्वीन ऑफ राजस्थान का रंग

अभिव्यक्ति और कैमरे के सामने प्रस्तुति कौशल को परखा

पूल किनारे बिखरा ग्लैमर का जादू, रैंप वॉक और पूल पार्टी में छाया क्वीन ऑफ राजस्थान का रंग
जयपुर के हरमाड़ा स्थित होटल अपना राजस्थान एंड हॉलिडे रिसॉर्ट में गुरुवार को आयोजित क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 के तीसरे चरण में फैशन, आत्मविश्वास और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिला। पूल क्षेत्र में हुए आकर्षक फोटोशूट, रैंप वॉक और पूल पार्टी गतिविधियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

जयपुर। जयपुर के हरमाड़ा स्थित होटल अपना राजस्थान एंड हॉलिडे रिसॉर्ट में गुरुवार को आयोजित क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 के तीसरे चरण में फैशन, आत्मविश्वास और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिला। पूल क्षेत्र में हुए आकर्षक फोटोशूट, रैंप वॉक और पूल पार्टी गतिविधियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तित्व, स्टाइल और मंच प्रस्तुति से निर्णायकों एवं उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूल फोटोशूट से हुई, जहां प्रतिभागियों ने विभिन्न आकर्षक मुद्राओं में फोटो खिंचवाईं। क्वीन ऑफ राजस्थान के संस्थापक एवं निदेशक मोनू वर्मा ने बताया कि पेशेवर फोटोग्राफर द्वारा किए गए इस फोटो सेशन में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और कैमरे के सामने प्रस्तुति कौशल को परखा गया। स्विमिंग पूल के मनमोहक वातावरण ने फोटोज को और अधिक आकर्षक बना दिया। इस दौरान जयपुर director विराट गविंद्र, युवराज सिंह, धीरेंद्र राघव, जूली तिवारी, मोना शेखावत, ऊर्जा पटेल, इमरान टांक, अजय अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। 

इसके बाद आयोजन का सबसे चर्चित आकर्षण पूल किनारे रैंप वॉक रहा। प्रतिभागियों ने सफेद टॉप कॉस्ट्यूम और नीले डेनिम शॉर्ट्स में आत्मविश्वास के साथ मंच पर कदम रखा। उनकी चाल, मुस्कान, मंच पर पकड़ और व्यक्तित्व ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हर प्रस्तुति के साथ तालियों की गूंज पूरे परिसर में सुनाई देती रही। फैशन गतिविधियों के बाद आयोजित पूल पार्टी ने आयोजन में उत्साह का नया रंग भर दिया। संगीत, मनोरंजन और विभिन्न रोचक गतिविधियों के बीच प्रतिभागियों ने खुलकर आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का आयोजन क्वीन ऑफ राजस्थान के संस्थापक एवं निदेशक मोनू वर्मा के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और मंचीय प्रस्तुति को निखारना है। तीसरे चरण की सफलता ने आगामी दौरों को लेकर प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कॉल्विन शील्ड सीनियर स्टेट चैंपियनशिप : करण लाम्बा का शतक, जयपुर ने बीकानेर को फॉलोआन खिलाया कॉल्विन शील्ड सीनियर स्टेट चैंपियनशिप : करण लाम्बा का शतक, जयपुर ने बीकानेर को फॉलोआन खिलाया
कॉल्विन शील्ड में करण लाम्बा (138) की शतकीय पारी से जयपुर ने 447/8 पर पारी घोषित कर बीकानेर को फॉलोऑन...
NEET री-एग्जाम से पहले Telegram को बड़ा झटका : दलीलें नहीं आईं काम, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
राजस्थान के टॉप-8 डेस्टिनेशन में बाहुबली हिल्स और जगमंदिर शामिल 
फीफा विश्व कप-2026 : कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, ग्रुप-के में शीर्ष स्थान किया हासिल
मायावती का मीडिया स्टिंग पर पलटवार; कहा- हम पूंजीपतियों के इशारे पर नहीं चलते, बसपा को बदनाम करने की साजिश
विश्व सिकल सेल दिवस : सिकल सेल पर आरएनटी की सर्जिकल स्ट्राइक, 621 बच्चों की बची जिंदगी 
नारी शक्ति का दशक, विकसित भारत का उत्कर्ष