जिला परिषद की आरक्षण लॉटरी में तय हुआ वार्डों का गणित, 57 में 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

सर्वाधिक एससी आबादी वाले वार्डों को प्राथमिकता

जिला परिषद की आरक्षण लॉटरी में तय हुआ वार्डों का गणित, 57 में 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
जिला कलेक्ट्रेट में जिला परिषद सदस्यों के वार्डों तथा पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला परिषद के 57 वार्डों में से 10 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित।

जयपुर। जिला कलेक्ट्रेट में जिला परिषद सदस्यों के वार्डों तथा पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला परिषद के 57 वार्डों में से 10 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। इनमें सर्वाधिक एससी आबादी वाले वार्डों को प्राथमिकता दी गई। एससी महिला के लिए वार्ड 42, 36, 23, 32 और 27 आरक्षित हुए।

इसी तरह अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए सर्वाधिक आबादी वाले आठ वार्ड आरक्षित किए गए। वार्ड 41, 44, 38, 37, 50, 46, 49 और 47 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हुए। इनमें चार वार्ड—47, 41, 46 और 44—एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए।

ओबीसी वर्ग के लिए भी लॉटरी से 10 वार्ड आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड 1, 22, 10, 21, 57, 51, 45, 8, 43 और 56 शामिल हैं। ओबीसी महिला के लिए वार्ड 43, 8, 1, 51 और 10 आरक्षित किए गए।

शेष 29 वार्डों में से 14 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए। इनमें वार्ड 26, 9, 31, 25, 11, 2, 19, 53, 5, 15, 39, 6, 20 और 17 शामिल हैं। शेष 15 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रहेंगे। इस तरह आरक्षण लॉटरी के बाद जिला परिषद के चुनावी समीकरण की तस्वीर साफ हो गई।

Read More 25.49 करोड़ की लागत से होगा अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का संरक्षण कार्य, राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद फर्म को जारी किया वर्क ऑर्डर

Post Comment

Comment List

Latest News

विलायती बाजार की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव विलायती बाजार की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
सर्राफा बाजार में अंतरराष्ट्रीय तेजी के असर से चांदी 2,200 रुपये की छलांग लगाकर 2,42,000 रुपये प्रति किलो। शुद्ध सोना...
कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 
SIR से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिए, चुनाव आयोग ने कहा- मतदाता सूची को ठीक करना एसआईआर का उद्देश्य
एसएमएस अस्पताल की चिकित्सा सेवा की अमेरिका तक गूंज, अमेरिकी महिला की हुई सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी
जिला परिषद की आरक्षण लॉटरी में तय हुआ वार्डों का गणित, 57 में 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय पेंशन अदालत, 22 पुलिसकर्मियों को दिए गए पीपीओ
विकासशील देशों की एकजुटता जरूरी, जयशंकर बोले- वैश्विक फैसलों में मिले उचित प्रतिनिधित्व और मजबूत भागीदारी