बारिश के बाद बढ़ी थी पर्यटकों की आवाजाही, अब तापमान बढ़ने से कम हुए सैलानी

व्हाइट टाइगर भीम की एक झलक के लिए पहुंच रहे वन्यजीव प्रेमी

बारिश के बाद बढ़ी थी पर्यटकों की आवाजाही, अब तापमान बढ़ने से कम हुए सैलानी
भीषण गर्मी का असर टाइगर सफारी पर दिखने लगा। बढ़ते तापमान से पर्यटकों की संख्या घटी, सफेद बाघ भीम अब भी सबसे बड़ा आकर्षण। वन विभाग नियमित रूप से उसे सफारी क्षेत्र में छोड़ रहा।

जयपुर। भीषण गर्मी का असर अब टाइगर सफारी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ते तापमान के कारण इन दिनों सफारी में पर्यटकों की संख्या पहले की तुलना में कम हो गई है। हालांकि इस बीच सफेद बाघ भीम पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। वन विभाग की ओर से भीम को नियमित रूप से सफारी क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है, जिससे आने वाले पर्यटकों को उसके दीदार का अवसर मिल रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था। मौसम अनुकूल होने से टाइगर सफारी में पर्यटकों की अच्छी आवाजाही देखने को मिली और सफारी की बुकिंग में भी बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन अब एक बार फिर गर्मी बढ़ने के कारण पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। इसके बावजूद सफेद बाघ भीम का आकर्षण बरकरार है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और वन्यजीव प्रेमी खास तौर पर सफेद बाघ को देखने की इच्छा लेकर सफारी पहुंच रहे हैं। भीम की मौजूदगी सफारी के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है और उसके दीदार के बाद पर्यटक अपने अनुभवों को कैमरे में कैद कर यादगार बना रहे हैं।

वन विभाग का कहना है कि मौसम में फिर से सुधार होने और तापमान कम होने पर पर्यटकों की संख्या में दोबारा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल  सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल 
प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। इसके असर से सावन के आखिरी सोमवार को जयपुर सहित...
इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल