कुसुम का अग्रिम आदेश तक बढ़ा कार्यकाल, बनाया था कार्यवाहक मेयर
निकाय चुनावों तक वे ही मेयर रहेंगी
कई बार उनका कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। अब संभवत: आगामी निकाय चुनावों तक वे ही जयपुर हेरिटेज निगम की मेयर रहेंगी।
जयपुर। हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव का फिर से सरकार ने कार्यकाल 60 दिन या फिर अग्रिम आदेश तक बढ़ा दिया है। निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को कांग्रेस की तत्कालीन मेयर मुनेश गुर्जर के भ्रष्टाचार के कथित मामले में निलंबन के बाद कार्यवाहक मेयर बनाया गया था।
उन्हें 25 सितम्बर 2024 को पदभार संभाला था। इसके बाद कई बार उनका कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। अब संभवत: आगामी निकाय चुनावों तक वे ही जयपुर हेरिटेज निगम की मेयर रहेंगी।
Tags: record
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Nov 2025 17:48:17
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के विजन में रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका अहम है। उन्होंने...

Comment List