व्यक्ति की आत्महत्या का मामला गरमाया : परिजनों का शव लेने से इनकार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना

जमीन विवाद को लेकर था परेशान

व्यक्ति की आत्महत्या का मामला गरमाया : परिजनों का शव लेने से इनकार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना
मालाखेड़ा के अचलपुरी गांव में पारिवारिक जमीन विवाद के बीच कमल सिंह ने कुएं में कूदकर जान दे दी। शुक्रवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से इनकार कर अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। सैकड़ों ग्रामीण जुटे हैं। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। परिजनों का आरोप है कि कमल पर जमीन बेचने का दबाव था।

अलवर। जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में अचलपुरी गांव में पारिवारिक जमीन विवाद के बीच कमल सिंह की कुएं में कूदने से मौत के बाद मामला गरमा गया है। घटना के बाद शुक्रवार को परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के सामने धरना देना शुरू कर दिया। सैकड़ों लोग धरने पर मौजूद हैं, वहीं स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों ने कहा कि जब तक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव नहीं उठाएंगे। उनका आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर कमल सिंह लंबे समय से परेशान था और उस पर जमीन छोड़ने और उसे बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक पहले भी जमीन और खेत की बाड़ेबंदी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका था और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थीं।

अचलपुरी गांव निवासी कमल ङ्क्षसह का अपने परिवार के लोगों से पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद  था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार दोपहर बाद विवाद और तनाव के बीच कमल सिंह ने कुएं में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी काफी मशक्कत के बाद कमल सिंह को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को मालाखेड़ा अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया था। मौत की सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्होंने शव लेने से साफ इन्कार कर दिया। परिजनों की मांग है कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, इसके बाद ही शव उठाया जाएगा। अस्पताल के सामने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जमा होने के बाद धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से परिजनों को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है और अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। परिजनों ने कहा है कि पहले कई बार दोनों पक्षों में झगड़े हो चुके हैं, जिनमें कुछ लोग घायल भी हुए थे और उनका इलाज अलवर में कराया गया था। खेत की तारबंदी को लेकर भी विवाद सामने आ चुका है। फिलहाल मालाखेड़ा अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और प्रशासन की ओर से परिजनों को लगातार समझाया जा रहा है। विवाद हो चुका था और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थीं।

Tags: Suicide

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश
चुनाव 2026-27 के पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद एनएसयूआई ने चारों सीटों पर जीत का दावा किया।...
व्यक्ति की आत्महत्या का मामला गरमाया : परिजनों का शव लेने से इनकार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना
मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत
खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट