जगमगाएगा गुलाबी शहर : परकोटे के बाहर के बाजार भी रोशनी से खिलेंगे, छोटी चौपड़ पर पृथ्वी के ऊपर विराजेंगे गणपति

परकोटे से बाहरी बाजारों तक भव्य रोशनी

जगमगाएगा गुलाबी शहर : परकोटे के बाहर के बाजार भी रोशनी से खिलेंगे, छोटी चौपड़ पर पृथ्वी के ऊपर विराजेंगे गणपति
रोशनी की झालरों से दमकते बाजार, जगमगाती इमारतें और आकर्षक धार्मिक झांकियां... दीपावली पर गुलाबी नगरी इस बार उत्सव के नए रंग में नजर आएगी। धनतेरस से जयपुर के परकोटे सहित शहर के बाहरी बाजारों में भी दीपोत्सव की रौनक बिखरेगी।

जयपुर। रोशनी की झालरों से दमकते बाजार, जगमगाती इमारतें और आकर्षक धार्मिक झांकियां... दीपावली पर गुलाबी नगरी इस बार उत्सव के नए रंग में नजर आएगी। धनतेरस से जयपुर के परकोटे सहित शहर के बाहरी बाजारों में भी दीपोत्सव की रौनक बिखरेगी। परकोटे से करीब 50 किलोमीटर के दायरे में बाजार रोशनी से जगमगाएंगे। छोटी चौपड़ पर इस बार पृथ्वी के ऊपर विराजमान भगवान श्रीगणेश की 14 से 15 फुट ऊंची अनूठी चलित झांकी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। बंगाल से आए कारीगरों ने विशेष तकनीक और कलात्मक सजावट से इस झांकी को तैयार किया है। इसमें भगवान गणेश पृथ्वी के ऊपर विराजमान दिखाई देंगे। पृथ्वी और गणेशजी की संरचना घूमती हुई नजर आएगी। छोटी चौपड़ पर अयोध्या नगरी के स्वागत द्वार के पीछे चांदपोल बाजार की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं को इसके दर्शन होंगे। चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अचल जैन और महामंत्री घनश्याम भूतड़ा ने बताया कि जयपुर की दीपावली को भव्य और यादगार बनाने के लिए यह विशेष झांकी तैयार करवाई गई है।

शहर में चारों ओर लगे स्वागत द्वार :

वैशाली नगर, मानसरोवर, मालवीय नगर, कालवाड रोड, निवारू रोड, राजापार्क, आगरा रोड सहित परकोटे के बाहर के सभी बाजार और मॉल्स डेकोरेशन लाइटिंग और रंगीन फ्रिल के साथ आकर्षक झांकियां सजधज कर तैयार है।

धनतेरस से 50 किमी तक रोशनी का उत्सव :

Read More चुनाव हारे प्रत्याशी-समर्थकों ने किया पथराव : डीएसपी-एएसआई का सिर फटा, दो कांस्टेबल भी घायल

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि धनतेरस से परकोटे सहित शहर के सभी प्रमुख बाजार रोशनी से जगमगाएंगे। करीब 50 किलोमीटर के दायरे में दीपोत्सव की छटा दिखाई देगी। एमआई रोड, सीकर रोड और त्रिपोलिया बाजार में रोशनी का स्विच आॅन हो चुका है। अन्य बाजारों में भी सजावट और रोशनी की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Read More जयपुर में तीसरे चरण के मतदान के लिए दल रवाना, 3.74 लाख मतदाता करेंगे मतदान 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 43 पदाधिकारी निलंबित दिल्ली रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 43 पदाधिकारी निलंबित
दिल्ली में 1 नवंबर को हुई इंडिया गठबंधन की महारैली से दूरी बनाना राजस्थान युवा कांग्रेस के 43 पदाधिकारियों को...
खिलौनों से खेलने की उम्र में बनाया वर्ल्ड क्लास रिकॉर्ड, जानें 4 साल के बच्चे का कमाल
दुकान में मिला 3745 किलो पटाखों का भंडार : दुकानदार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
पटाखे जलाते समय सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव, जलने पर 20 मिनट बहते पानी से दें प्राथमिक उपचार
NBCC का दूसरी तिमाही का मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 210 करोड़ पर
अस्पताल में रबर बैंड से खेलते-खेलते बना डाली 5 हजार किलो की गेंद, क्लॉड के नाम विश्व रिकॉर्ड
जगमगाएगा गुलाबी शहर : परकोटे के बाहर के बाजार भी रोशनी से खिलेंगे, छोटी चौपड़ पर पृथ्वी के ऊपर विराजेंगे गणपति