क्वीन ऑफ राजस्थान-5 में टॉप-28 फाइनलिस्ट का दमदार रैंप वॉक, दर्शकों का जीता दिल
आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश
जयपुर। क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 का शानदार आगाज शुक्रवार को आमेर रोड स्थित होटल जयपुर हेरिटेज में सैश सेरेमनी एवं टैलेंट राउंड के साथ हुआ। कार्यक्रम में चयनित टॉप-28 फाइनलिस्ट को सैश पहनाकर सम्मानित किया गया और प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मुख्य अतिथि शिव सिंह शेखावत, आमेर गुप्ता, अशोक बड़गुर्जर, शालिनी शर्मा (मिसेज क्वीन ऑफ राजस्थान-2025), कोमल गिल (फाइनलिस्ट, क्वीन ऑफ इंडिया-2025), राजेंद्र बासवाला उर्वशी सुखवानी (भारत की पहली रनर अप क्वीन 2025), ऊर्जा पटेल (राजस्थान 2025 की दूसरी रनर अप क्वीन) विकास मेघल, पीहू सिंह एवं मनीष खंडेलवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग और मिमिक्री जैसी प्रस्तुतियों से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रैंप पर उनका आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और स्टेज प्रेजेंस दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। क्वीन ऑफ राजस्थान के संस्थापक एवं निदेशक मोनू वर्मा ने बताया कि अब सभी फाइनलिस्ट के लिए पांच दिवसीय ग्रूमिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे। इनमें फैशन इंडस्ट्री के विशेषज्ञ रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, स्टेज प्रेजेंस और ग्रूमिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण देंगे। जयपुर डायरेक्टर विराट गोविंद्र ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेता चुनना नहीं, बल्कि प्रतिभागियों के व्यक्तित्व को निखारकर उन्हें फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का सफल संचालन आरजे राहुल ने अपने ऊर्जावान अंदाज में किया, जबकि पूरे आयोजन के यादगार पलों को फोटोग्राफर अनिल कुमार ने अपने कैमरे में कैद किया।

Comment List