चार सिंचाई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों की आय में सुधार की उम्मीद
रोनिया माइक्रो इरिगेशन टैंक सिंचाई परियोजना के लिए 18 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित
झालावाड़ की चार सिंचाई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज जल संसाधन विभाग ने झालावाड़ जिले की चार महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट जारी। इन परियोजनाओं के तहत क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए किसानों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाने की योजना।
जयपुर। झालावाड़ की चार सिंचाई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज जल संसाधन विभाग ने झालावाड़ जिले की चार महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन (Social Impact Assessment) रिपोर्ट जारी कर दी है। इन परियोजनाओं के तहत क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए किसानों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाने की योजना है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, रोनिया माइक्रो इरिगेशन टैंक सिंचाई परियोजना के लिए लगभग 18 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। वहीं हरनावदा गजा एनिकट सोलर आधारित फव्वारा पद्धति सिंचाई परियोजना के लिए करीब 12 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी।
इसके अलावा गुराडिया माइक्रो इरिगेशन टैंक परियोजना में लगभग 14 हेक्टेयर तथा भैसाझर माइक्रो सिंचाई परियोजना के तहत करीब 50 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण, सिंचाई दक्षता में वृद्धि और किसानों की आय में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग का मानना है कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जल का बेहतर प्रबंधन होगा और क्षेत्र में कृषि उत्पादन को नया बल मिलेगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी करते हुए प्रभावित लोगों के पुनर्वास और मुआवजे पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Comment List