शोभायात्रा : गुलाबी नगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे; पौराणिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, सबसे आगे प्रथम पूज्य की झांकी 

भक्तिमय गुलाबी नगरी: भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा : गुलाबी नगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे; पौराणिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, सबसे आगे प्रथम पूज्य की झांकी 

जयपुर के परकोटे में राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 1100 महिलाओं के मंगल गान और दो दर्जन आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जलेब चौक से शुरू हुई इस यात्रा का बड़ी चौपड़ पर जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया, जिससे पूरा शहर भक्ति के रंग में रंग गया।

जयपुर। गुलाबी नगरी का परकोटा इलाका गुरुवार को भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। अवसर था राजस्थान ब्राह्मण महासभा की जलेब चौक से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा का। उत्सवी माहौल में बैंडबाजे की स्वर लहरियों के बीच निकली शोभायात्रा में दो दर्जन झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। शोभायात्रा को ब्रह्मपीठाधीश्वर काठिया परिवाराचार्य स्वामी रामरतन देवाचार्य महाराज के सान्निध्य में रवाना किया। केसरिया साफे में विप्रगणों के काफि ले के साथ शोभायात्रा बड़ी चौपड़ पहुंचीं। शोभायात्रा संयोजक हनुमान सहाय शर्मा और महासभा महामंत्री शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा में 1100 महिलाएं एक समान गणवेश में मंगल गीत गाती चल रही थीं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और आरती कर स्वागत किया गया। छोटी चौपड़ पर प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

इन झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा में विविध धार्मिक एवं पौराणिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं। सबसे आगे प्रथम पूज्य गणपति की झांकी थी। उसके बाद शिव परिवार, ताण्डव करते भगवान शिव, त्रिमुखी शिव, श्रीराधा गोविन्द, भगवान परशुराम की झांकी सहित शेरावाली मां, हनुमान जी के कंधे पर राम-लक्ष्मण, शिव जी की हथेली पर विराजित गणेशजी की झांकियों सहित भगवान परशुरामजी का मुख्य रथ की झांकी आकर्षक रही।  

जनप्रतिनिधियों व संगठनों ने किया स्वागत

Read More जयपुर रेंज में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान : पुलिस अधिकारियों की 382 टीमों ने दी दबिश, 754 अपराधी गिरफ्तार

बड़ी चौपड़ पर सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोभायात्रा की आरती उतारकर स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सांसद मंजू शर्मा, राज्य देवस्थान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसडी शर्मा, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

Read More आरएसी जवान गिरधारी की गोली लगने से हुई मौत : गोली छाती में घुसी और पीठ से निकली पार, तीन दिन पहले जवान का बदमाशों ने लूटा था मोबाइल

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने हुगली नदी में की नाव की सवारी : हाथ में कैमरा लिए लकड़ी की नाव पर बैठे नजर आए, नदी की खींची फोटो मोदी ने हुगली नदी में की नाव की सवारी : हाथ में कैमरा लिए लकड़ी की नाव पर बैठे नजर आए, नदी की खींची फोटो
हुगली नदी में नाव की सवारी करते हुए आकर्षक तस्वीरें साझा कीं। कैमरा थामे मोदी ने विद्यासागर सेतु और हावड़ा...
राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नमन, बोले-उनकी रचनाएं समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा
असर खबर का : एनएच-27 पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर लाइटिंग व सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं, आरटीओ, एनएचएआई व ग्रामीण पुलिस को संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश
डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटा : 94.11 पर कर रहा कारोबार, बाजार में बढ़ी हलचल
रूसी अंतरिक्ष यात्री के साथ 'क्रू-13' मिशन सितंबर के मध्य से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये होगा रवाना : नासा
जेसीटीएसएल कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर धरना, विश्नोई ने कहा- प्रबंधन के वार्ता नहीं करने पर मजबूरन तेज करना पड़ा आंदोलन
ग्राम स्वराज से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : सच्चे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करता है पंचायती राज, खड़गे ने कहा- गांवों में बसती है भारत की असली ताकत