कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की असली पहचान : चुनाव में भाजपा के पक्ष में करना है काम, भजनलाल ने कहा- सरकार हर वर्ग का रख रही ध्यान

संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया

कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की असली पहचान : चुनाव में भाजपा के पक्ष में करना है काम, भजनलाल ने कहा- सरकार हर वर्ग का रख रही ध्यान

बैठक में आगामी नगर निकाय, पंचायत राज के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। खास तौर से संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की असली पहचान होती है। इसलिए आगामी होने वाले चुनाव में राजस्थान में भाजपा के पक्ष में काम करना है। शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में आगामी नगर निकाय, पंचायत राज के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। खास तौर से संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।  

बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। शर्मा ने गत कांग्रेस के पांच वर्ष वर्ष और वर्तमान भाजपा के दो वर्ष के कामों  की तुलना को आम जनता पहुंचाने का कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 तक राज्य के सभी किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध हो सकेगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए चुनावी रणनीति पर अपने विचार साझा किए। बैठक में वन मंत्री संजय शर्मा, विधायक देवी सिंह शेखावत , जसवंत यादव, सुखवंत सिंह ,रमेश खींची सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Read More श्मशान भी नहीं रहे सुरक्षित : फिर गायब हुईं मुक्तिधाम से अस्थियां, एक रात में दो घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला : फर्जी फॉर्म बनाकर पीडीए के वोट काटने का लगाया आरोप, कहा- यह जनता के साथ खुला धोखा अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला : फर्जी फॉर्म बनाकर पीडीए के वोट काटने का लगाया आरोप, कहा- यह जनता के साथ खुला धोखा
इस शर्मनाक खुलासे के बाद भाजपा और उसके सहयोगियों को देशवासियों के सामने सिर झुकाकर खड़ा होना चाहिए। 
कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की असली पहचान : चुनाव में भाजपा के पक्ष में करना है काम, भजनलाल ने कहा- सरकार हर वर्ग का रख रही ध्यान
मैराथन से एक तीर से कई निशाने :  पर्यटन की दृष्टि से वैश्विक नक्शे पर मिलेगा फायदा, हुड्डा ने कहा- सरिस्का बाघ अभयारण्य से पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा
जर्जर इमारतों का होगा सर्वे, बिना अनुमति के निर्माण कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
महाराष्ट्र में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर सहित 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
फिल्म बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर गदर : 300 करोड़ के क्लब में एंट्री, देखें कितना हुआ कमाई का आंकड़ा
भजनलाल शर्मा ने भड़ाना को दी श्रद्धांजलि, कहा- समाज के लिए उनका योगदान स्मरणीय